सबसे कमाऊ आबकारी विभाग को खुद का भवन बनाने 10 साल से नहीं मिल रहे 18 करोड़

ग्वालियर

सूबे के सबसे कमाऊ विभागों की फेहिरस्त में आबकारी महकमा का नाम दर्ज है। यह विभाग साल में दस हजार करोड़ रुपए से अधिक राजस्व जुटाकर सरकार के खजाने में जमा कर रहा है। बावजूद इससे राज्य सरकार द्वारा इस विभाग की जरूरतों की पूर्ति नहीं की जा रही। चौंकाने वाली बात यह है कि आबकारी महकमा के पास अपने मुख्यालय के लिए खुद का ठिकाना नहीं है। मोतीमहल से दफ्तर खाली करना है। मुख्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए वर्ष 2013 से विभाग द्वारा सरकार से 18 करोड़ रुपए मांगे जा रहे हैं। मगर विभाग के इस प्रस्ताव को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल रखा है।

बता दें कि आबकारी मुख्यालय के लिए शासन द्वारा ठाटीपुर में चंबल गेस्ट हाउस के पास भूमि उपलब्ध कराई गई है। इस पर निर्माण का प्रस्ताव वर्ष 2013 में तैयार कर लिया गया। पीआईयू को निर्माण करना है। भवन का लेआउट स्वीकृत हो गया। उस समय निर्माण कार्य पर 18 करोड़ रुपए खर्च होने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। यह बजट राशि उपलब्ध कराने के लिए आबकारी विभाग ने राज्य शासन को पूरे प्रस्ताव के साथ डिमांड भेजी। शासन स्तर पर इसे ठंडे बस्ते में पटक दिया गया। वर्ष 2013 से लेकर कई स्मरण पत्र इस संबंध में शासन को भेजे जा चुके हैं,मगर आबकारी मुख्यालय के नए भवन के लिए बजट राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही।

वर्षों से मुख्यालय मोतीमहल में चल रहा है,जहां से अब इसे खाली करना है।  सरकार की उपेक्षा की वजह से अब मुख्यालय के अधिकारी और कर्मचारी इस बात को लेकर परेशान हैं कि मोतीमहल से दफ्तर खाली कर वे कहां जाएं। खुद का भवन बन चुका होता तो ऐसी नौबत नहीं आती। मुख्यालय को शिफ्ट करने जितनी जगह चाहिए उतनी किराए पर भी आसानी से नहीं मिल रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

24 minutes ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

28 minutes ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

44 minutes ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

47 minutes ago
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

रायपुर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का…

49 minutes ago
विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

रायपुर उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…

49 minutes ago