जबलपुर से इंदौर के बीच नई रेल लाइन गाडवारा-बुदनी होकर नहीं इटारसी-बुदनी-खातेगांव होकर बन रही

जबलपुर
जबलपुर से इंदौर के बीच नई रेल लाइन गाडवारा-बुदनी होकर नहीं इटारसी-बुदनी-खातेगांव होकर बन रही। ये लाइन इंदौर-देवास रेल लाइन में मांगलिया गांव के पास जुड़ेगी। इस रास्ते में भोपाल नहीं पड़ेगा। इस नई लाइन के बनने के बाद जबलपुर से इंदौर के सफर का समय दो घंटे तक कम हो जाएगा। जबलपुर-इंदौर (गाडरवारा एवं बुदनी होकर) नई रेल लाइन की प्रगति पर नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा पूछे गए सवाल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में ये जानकारी दी। रेल मंत्री ने बताया कि बुदनी से इंदौर के बीच नई रेल लाइन निर्माण कार्य प्रक्रिया में है। इस परियोजना के गाडरवारा-बुदनी रेलखंड के दोनों अंतिम स्टेशन पूर्व से इटारसी होकर रेलमार्ग से जुड़े हुए हैं।

आठ साल पुरानी परियोजना
दोनों के मध्य नवीन रेल लाइन से उनकी दूरी में ज्यादा अंतर नहीं आ रहा है। इसलिए गाडरवारा-बुदनी के मध्य नई रेल लाइन बिछाना तर्कसंगत नहीं है। आठ वर्ष पुरानी परियोजना- जबलपुर(गाडरवारा)-इंदौर (मांगलियागांव) नई रेल लाइन की घोषणा वर्ष 2016-17 के बजट में हुई थी। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में था। वर्ष 2021-22 के बजट में एक हजार रुपये के आवंटन से परियोजना की बंद फाइल फिर खुल गई। उसके बाद के बजट में भी परियोजना को आवंटन जारी हुए। गत दो बजट में आवंटन बढ़ने के बाद परियोजना के इंदौर-बुदनी रेलखंड में रेल लाइन निर्माण प्रक्रिया ने गति पकड़ी।

इंदौर-बुदनी का कार्य जारी
लोकसभा में रेल मंत्री ने बताया कि इंदौर (मांगलियागांव) और बुदनी के बीच (205 किलोमीटर) नई रेल लाइन का कार्य 3261.82 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया है। मार्च-2024 तक 948.37 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। वर्ष 2024-25 के लिए इस परियोजना को 1107.25 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। रेल लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जा रही है।

चार किमी का अंतर
इटारसी होकर गाडरवारा से बुदनी रेल मार्ग से जुड़ा है, जिसकी दूरी 141 किमी है। इंदौर नई रेल लाइन परियोजना में प्रस्तावित गाडवारा-बुदनी रेलखंड की दूरी 137 किमी है। मात्र चार किलोमीटर की दूरी कम करने के लिए अलग से लाइन बिछाना रेलवे को अब खर्चीला लग रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…

25 minutes ago
MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…

35 minutes ago
सोशल मीडिया की गुहार पर गांव पहुंची बाल चौपाल, बच्चों को मिले अधिकारों के सबक

सोशल मीडिया की गुहार पर गांव पहुंची बाल चौपाल, बच्चों को मिले अधिकारों के सबक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा ग्राम बोहरडीह,…

1 hour ago
रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक…

1 hour ago
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो,…

2 hours ago
CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

2 hours ago