ग्वालियर जिले के कुल 16 लाख 25 हजार 768 मतदाताओं में युवा मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक

ग्वालियर

ग्वालियर जिले के कुल 16 लाख 25 हजार 768 मतदाताओं में युवा मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। कुल मतदाताओं में 30 से 39 वर्ष के 4 लाख 18 हजार 108 मतदाता हैं। जिले में 18 से 19 वर्ष के 48 हजार 11 मतदाता हैं, जो विधानसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गत 4 अक्टूबर को प्रकाशित हुई मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की आयु वर्गवार यह स्थिति सामने आई है। इसी प्रकार 20 से 29 वर्ष के 3 लाख 76 हजार 520 और 40 से 49 वर्ष के 3 लाख 34 हजार 597 मतदाता हैं। 50 से 59 वर्ष के मतदाताओं की संख्या एक लाख 14 हजार 558 हैं। वहीं 60 से 69 वर्ष आयु के एक लाख 33 हजार 254 है और 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 60 हजार 273 है। जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 17 हजार 505 है।

16,25,768 मतदाताओं को 6 विधायक चुनने का अधिकार

ग्वालियर जिले के 16 लाख 25 हजार 768 मतदाताओं को 6 विधायक चुनने का अधिकार है। जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार व डबरा (अजा.) से यह विधायक चुने जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल मतदाताओं में 8 लाख 59 हजार 446 पुरूष मतदाता, 7 लाख 66 हजार 263 महिला एवं 59 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं। ग्वालियर जिले में पुरूष व महिला मतदाताओं का अनुपात 892 है, अर्थात एक हजार पुरूष मतदाताओं पर 892 महिलाएं हैं।

औद्योगिक विकास की काफी जरूरत

शहर को अब औद्योगिक विकास की काफी जरूरत है। इस कमी की जिम्मेदार सरकार और राजनेताओं की कमजोर इच्छाशक्ति है। देश की राजधानी से इतना नजदीक होने के बावजूद भी मालनपुर, बानमोर में औद्योगिक विकास उस स्तर का नहीं हुआ जैसा होना चाहिए था।इसके अलावा शहर की जर्जर सड़कें और शहर का ट्रैफिक यह सबसे ज्यादा परेशानी का सबब बनते हैं।कमाल की बात है कि हमारे यहां टूटी सड़कों का पेंचवर्क हो जाए बस इसे ही विकास का नाम दे देते हैं ।खुद ही सोचिए सड़कों पर पेंचवर्क और बिल्डिंग पर आकर्षक लाइट लगाना क्या विकास होता है ? अब तो उम्मीद है कि आगामी सरकार और जन प्रतिनिधि जमीनी स्तर पर उतर कर काम करेंगे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

5 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

5 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

5 hours ago