तोते के गम होने पर मालिक ने शहर में लगाए पोस्टर, रखा 10 हजार रुपये इनाम

दमोह

दमोह जिले में अनोखा पक्षी प्रेम देखने मिला है। इंदिरा कालोनी निवासी दीपक सोनी के घर का पालतू मिट्ठू कहीं उड़ गया, जिससे घर के लोग परेशान हो गए और उन्होंने मिट्ठू का पता बताने वाले को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही पूरे शहर में तोते के लापता होने के पोस्टर भी लगाए हैं। मिट्ठू की खोजबीन के लिए एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है साथ ही पुलिस में भी आवेदन दिया गया है।

सिविल वार्ड दो इंदिरा कालोनी निवासी दीपक सोनी ने बताया कि उनके घर में दो साल से एक मिट्ठू पला था, जो घर में सभी का चहेता था। तोता खुला ही घूमता रहता था। वह कई प्रकार की आवाजें निकालने के साथ ही परिवार के सदस्यों के नाम भी लेता था, इसलिए उसे घर के सभी लोग काफी प्रेम करते थे। उसके पिता मिट्ठू को घुमाने ले गए थे। इसी दौरान कुत्ते भौंकने लगे तो वह डर कर कहीं उड़ गया और किसी पेड़ में जाकर छिप गया।

पिता ने मिट्ठू के गुमने की बात बताई तो पूरी रात उसकी खोज करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने मिट्ठू को खोजने वाले को 10 हजार का इनाम देने के पोस्टर शहर की सड़कों पर लगवाएं हैं। साथ ही ऑटो के माध्यम से पूरे शहर में एनाउंस भी कराया जा रहा है। यदि किसी को भी हमारा मिट्ठू मिले तो उसकी जानकारी देने वाले को 10 हजार और उससे अधिक का इनाम भी दिया जायेगा। दीपक के दोस्त प्रशांत शर्मा ने बताया कि मिट्ठू एक सप्ताह पहले भी कहीं उड़ गया था, लेकिन वापस आ गया था, पर इस बार उसकी कोई जानकारी नहीं लग रही। वह घर वापस भी नहीं आ रहा, इसलिए उस पर इनाम रखा गया है और पुलिस में भी आवेदन दिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति …

CG : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के…

25 minutes ago
नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया…

31 minutes ago
CG : नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र …

CG : नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र …

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन…

33 minutes ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर तंज, बोले- किसानों को बारिश से राहत मिली, विपक्ष को यह भी रास नहीं आ रहा

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर तंज, बोले- किसानों को बारिश से राहत मिली, विपक्ष को यह भी रास नहीं आ रहा

रायपुर. प्रदेश में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर कांग्रेस के आरोप पर उप…

52 minutes ago
CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई किरण दिखाई…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन…

1 hour ago