भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कृषि एवं किसान उत्पादक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कृषि एवं किसान उत्पादक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री शुक्ल मध्यभारत कंसोर्टियम ऑफ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले एफपीओ और कृषकों को किया सम्मानित

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि कृषि और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को संगठित किए बिना खेती का समग्र विकास संभव नहीं है, इसी उद्देश्य से एफपीओ मजबूत किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल आज भोपाल स्थित राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान में मध्यभारत कंसोर्टियम ऑफ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश के 48 जिलों और छत्तीसगढ़ के एफपीओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों हित में शुरू की गई विभिन्न योजनाओं ने प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। प्रदेश में 10,000 नई एफ.पी.ओ. परियोजनाएं कृषि को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी। एफ.पी.ओ. के माध्यम से 7000 से अधिक युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है और आगामी वर्षों में यह संख्या और बढ़ेगी। किसानों की आय वृद्धि एवं उन्हें बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एफपीओ और किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 500 किसानों को टिकाऊ एवं जिम्मेदार खेती से प्राप्त लाभांश के रूप में प्रति किसान एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई। अगले चरण में 1000 किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

कंसोर्टियम के सीईओ योगेश द्विवेदी ने बताया कि एफपीओ का वार्षिक कारोबार 250 करोड़ रुपये से अधिक है और अगले तीन वर्षों में 500 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। इस पहल से 7000 से अधिक युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिला है। पूर्व मंत्री एवं विधायक बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, किसान नेता एवं बड़ी संख्या में एफपीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Shukla

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

2 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

2 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

2 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

2 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

2 hours ago