ग्वालियर
रेल यात्रियों को जल्द ही ट्रेन लेट होने की शिकायत से निजात मिलने वाली है। झांसी रेल मंडल से गुजरने वाली 50 से अधिक ट्रेनों का जुलाई में समय पर बदला जा सकता है। ट्रेनों की रफ्तार 110 से बढ़कर 130 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। इस बदलाव से ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय से पहले गंतव्य स्टेशनों पर पहुंचेंगी। यात्रा का समय भी कम होगा। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों की अधिकतम गति 110 से 130 किमी प्रति घंटे होने वाली है। इससे ट्रेनें 3 से 35 मिनट पहले पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। इन ट्रेनों में शताब्दी, संपर्क क्रांति, गोवा एक्सप्रेस, तमिलनाडु समेत 11 जोड़ी मुख्य ट्रेनें शामिल हैं। जिसकी टाइमिंग बदलेगी।
गोवा एक्सप्रेस 12 से 18 मिनट पहले चलेगी। शताब्दी का समय 18 से 25 मिनट में बदल जाएगा। तमिलनाडु 12 से 18 मिनट, कर्नाटक 15 से 20 मिनट। इसके अलावा केरल 11 से 15 मिनट, जीटी 9 से 14 मिनट के समय में बदलाव होगा। नया टाइम टेबल 1 जुलाई से लागू है, लेकिन टाइम टेबल तैयार करने का काम चल रहा है। इसे इसी महीने लागू किया जा सकता है।
स्लीपर कोच में सफर करेंगे अधिकारी
यशवंतपुर संपर्क क्रांति के समय में 10 से 12 मिनट का बदलाव किया जा सकता है। समय बदलने के बाद ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय पर अगले स्टेशन पर पहुंचेंगी। रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इस बदलाव से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। व्यवस्था परिवर्तन से सीधे तौर पर अधिकारी जवाबदेह होंगे। अब यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे अधिकारी जिम्मेदार होंगे। रेलवे अधिकारी खुद स्लीपर कोच में यात्रा करेंगे और यात्रियों की समस्याओं की जानकारी रखेंगे। स्वयं ट्रेन का निरीक्षण भी करेंगे।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…