राज्य सरकार प्रदेश के दो लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी

भोपाल
राज्य सरकार प्रदेश के दो लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी। 31 जनवरी को मुरैना में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के प्रकरणों के स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। वह यहीं से वर्चुअली अनूपपुर, बड़वानी, दमोह तथा छतरपुर के एक-एक हितग्राही से संवाद भी करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम भी साथ-साथ होंगे।
 
मध्य प्रदेश में रोजगार अवसर बढ़ाने के लिए सरकार एक ओर जहां रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कर रही है वहीं, स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है। केंद्र सरकार की मुद्रा सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
 
राज्य सरकार की स्वरोजगार संबंधी योजनाएं भी इसमें शामिल हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग के सचिव पी नरहरि ने बताया कि जिलों में केंद्र और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं को संचालित करने वाले विभागों, बैंकों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के समन्वय से कार्यक्रम होगा।
 
इसमें विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत जिले में लाभान्वित हुए हितग्राहियों और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। हितग्राहियों को स्वीकृति/वितरण पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिलवाए जाएंगे। मुरैना में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था जिलों में आयोजित कार्यक्रम में होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

5 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

5 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

5 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

5 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

5 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

5 hours ago