कटनी
सेंट्रल जीएसटी कटनी की टीम ने शनिवार को शहर की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के प्रतिष्ठानों और गोदामों में कर अपवंचन की आशंका को लेकर जांच शुरू की। प्रतिष्ठानों में दोपहर से लेकर देर शाम तक टीम ने दस्तावेज खंगाले। जांच के बाद सामने आ पाएगा कि व्यापारी ने कितने की कर चोरी की है।
सेंट्रल जीएसटी सहायक आयुक्त राजेश पुराविया की अगुवाई में अलग-अलग टीमों ने फर्म की दुकानों व गोदामों की जांच शुरू की, जिसमें बरही रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के साथ ही गोदाम और माधनगर की दुकान व गोदाम में टीमों ने छापामार कार्रवाई की। दुकानों में आधी शटर बंद कर टीम जांच करती रही। जीएसटी के छापे की खबर लगते ही आसपास संचालित इलेक्ट्रानिक्स फार्मा के संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही। दोपहर से लेकर देर शाम तक अलग-अलग टीमें बरही रोड व माधवनगर में फर्म के दस्तावेजों की जांच करती रहीं, जिसमें आवक-जावक के साथ कितना कर फर्म ने जमा कराया है, इसकी जानकारी अधिकारियों ने ली।
लाखों रुपए के हेरफेर की आशंका
बताया जाता है कि फर्म नामी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की सामग्री बेचती है और जांच में लाखों रुपए का कर अपवंचन सामने आने की संभावना है। सहायक आयुक्त पुराविया ने बताया कि अभी जांच शुरु की गई और दस्तावेज, लेन-देन आदि की जांच की जा रही है, जिसके बाद सभी स्थानों से मिली जानकारी एक एकत्र कर गणना की जाएगी। उसके बाद जो भी कर अपवंचन सामने आएगा, उसके हिसाब से फर्म पर कार्रवाई की जाएगी।
बालोद । प्रधानपाठक महेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति, जागरूक पालकों और…
मोहला ।भारतीय सेना में भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन…
राजनांदगांव। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (नवजात गहन चिकित्सा वार्ड) वार्ड के दो डाक्टरों को लापरवाही…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल…
मोहला , गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बालिकाओं की सुरक्षा करने के उद्देश्य से जिले…
राजनांदगांव| जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण व परिवहन करने वालों पर कलेक्टर जितेन्द्र…