जबलपुर में बनी एडवांस धनुष तोप का ट्रायल सफल, अब पोकरण में होगी अंतिम परीक्षण

जबलपुर
देशभर में सेना के लिए तोप निर्माण में अग्रणी जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) ने एक और कमाल कर दिखाया है। जीसीएफ ने भारतीय सेना की सहायता के लिए धनुष तोप का एडवांस वर्जन बना दिया है। इसमें अनेक मॉडर्न फीचर्स जोड़े हैं। यह नाटो मानक के अनुसार हैं। 40 से 42 किमी तक गोला दागने वाली 155 एमएम 52 कैलिबर की माउंटेड व टो गन की सेना ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) मांगी है। जीसीएफ अधिकारी बताते हैं कि एडवांस धनुष तोप ट्रायल में सफल रही है। यह भारतीय सेना के सैन्य अभियानों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

हाल ही में सीपीइ इटारसी में माउंटेड गन के प्रोटोटाइप की स्ट्रक्चरल फायरिंग की। इसके अंतर्गत 20 से अधिक गोले दागे गए थे। खास बात यह है कि सभी गोले निशाने पर लगे। सैन्य अधिकारियों के अनुसार अब टो गन के प्रोटोटाइप का परीक्षण राजस्थान के पोकरण में किया जाएगा। प्रोटोटाइप के परीक्षण की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

देश की पहली तोप, सटीक लक्ष्य साधने फायर कंट्रोल सिस्टम एडवांस कर वजन कम करने गति बढ़ाने के लिए 6 बाइ 6 वाहन पर माउंट किया गया

गन कैरिज फैक्ट्री ने 2016 में माउंटेड 155 एमएम 52 कैलीबर तोप का प्रोटोटाइप तैयार किया था। उस समय यह देश की पहली माउंटेड तोप थी। अब जो तोप तैयार की है, उसकी तकनीक में बहुत अंतर है। इस नई तोप में ऑटोमैटिक एमुनेशन हैंडलिंग जोड़ा है। सटीक लक्ष्य साधने फायर कंट्रोल सिस्टम एडवांस कर वजन कम करने गति बढ़ाने के लिए 6 बाइ 6 वाहन पर माउंट किया गया है।

एडवांस धनुष तोप में ऑटोमैटिक एम्युनिशन हैंडलिंग है। जबलपुर में बनी माउंटेड गन को स्वदेशी 6 बाइ 6 के ट्रक पर माउंट किया है। इससे भारतीय सेना और मजबूत होगी।
माउंटेड गन की प्रमुख खासियत

एडवांस फायर कंट्रोल सिस्टम
ऑटोमैटिक एम्युनिशन हैंडलिंग
नाटो मानक पर बेस्ड प्रोटोटाइप
6 बाइ 6 ट्रक पर माउंटेड सिस्टम
एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम
40 से 42 किमी मारक क्षमता
स्वदेशी ट्रक पर माउंटेड

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मोबाइल झपटमारी, चाचा-भतीजा गिरफ्तार…

CG : मोबाइल झपटमारी, चाचा-भतीजा गिरफ्तार…

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी…

29 seconds ago
CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

बेमेतरा । शासन की जनहितकारी पहल 'सेवा सेतु' नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सहज सेवाएं…

4 minutes ago
CG CM साय आज गरियाबंद दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

CG CM साय आज गरियाबंद दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर रहेंगे। दौरे…

19 minutes ago
CG : स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास …

CG : स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास …

बेमेतरा । जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कुपोषण…

19 minutes ago
CG : संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर …

CG : संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सह समिति अध्यक्ष के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला…

22 minutes ago
CG : 25 से 29 जुलाई तक होगा पाँच दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण …

CG : 25 से 29 जुलाई तक होगा पाँच दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण …

दुर्ग । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में 22 जुलाई…

25 minutes ago