उज्जैन
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मकर संक्रांति से पुरातन के प्रवर्तन का उत्तरायण होने जा रहा है। मध्यप्रदेश पुरातत्व विभाग ने मंदिर परिसर में 1000 साल पुराने शिव मंदिर का पुनर्निर्माण कराने की तैयारी कर ली है। मध्य प्रदेश पुरातत्व आयुक्त अर्मिला शुक्ला ने पुरातत्व अधिकारी डा.रमेश यादव के नेतृत्व में निर्माण समिति का गठन कर दिया है।
इस मंदिर को उज्जैन संभाग के पहले पुनर्निर्मित होने वाले मंदिर का गौरव भी प्राप्त होगा। महाकाल मंदिर में नवनिर्माण के लिए की जा रही खोदाई के दौरान साल 2021 में 1000 साल पुराने शिव मंदिर के पुराअवशेष प्राप्त हुए थे। मंदिर समिति ने इसकी जानकारी भोपाल स्थित मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग कार्यालय को दी। इसके बाद विशेषज्ञों का दल उज्जैन पहुंचा और जांच शुरू की।
पड़ताल में खोदे गए स्थान पर प्राचीन मंदिर होने के प्रमाण मिले। इसके बाद विभाग ने शोध अधिकारी डा.ध्रुवेंद्र जोधा के निर्देशन में कुशल खनिकों द्वारा उत्खनन कार्य शुरू कराया। विभाग को महाकाल मंदिर का गौरवशाली इतिहास जानने में शीघ्र सफलता मिली और भूर्गभ से एक हजार साल पुराने शिव मंदिर का आधार (जगती तक) भाग, भारवाही कीचक, कपोतिका, कुंभ भाग आदि मंदिर अवशेषों के साथ शिवलिंग, नंदी व गणेश, मां चामुंडा आदि मूर्तियां प्राप्त हुई।
विभाग ने पुराअवशेषों को एक स्थान पर एकत्रित कर नंबरिंग कराई। शोध में पुरातन शिव मंदिर भूमिज शैली में निर्मित होना पाया गया। इसी शैली में इस मंदिर का पुनर्निर्माण होगा। विभागीय योजना के अनुसार मंदिर की ऊंचाई 37 फीट रहेगी।
निर्माण में 65 से 70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पुनर्निर्माण में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा। महाकाल मंदिर में आकार लेने वाला शिव मंदिर उज्जैन संभाग का पहला पुनर्निर्मित मंदिर होगा।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…