वर्ष 2026 को कृषि आधारित उद्योगों के विकास वर्ष के रूप में मनायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शुभागमन – 2026 पर प्रदेशवासियों को बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2026 के शुभ आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2026 नई ऊर्जा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर आया है। इसे हम मध्यप्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों के समग्र विकास वर्ष के रूप में मनायेंगे। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 2025 में उद्योग और निवेश के क्षेत्र में हमें जो उपलब्धियां मिलीं, वे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। वर्ष 2026 इसी बुनियाद को और भी मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार, समाज और जवाबदेह प्रशासन सबके संयुक्त प्रयासों से मध्यप्रदेश विकास, संस्कृति, नवाचार और कल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर है। विरासतों को सहेजकर हम किसानों, युवाओं, माताओं-बहनों और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के साथ 'विकसित मध्यप्रदेश' के संकल्प को साकार करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आहवान करते हुए कहा है कि आइए, हम सब एकजुट होकर मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को नये क्षितिज और नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : हत्या का प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : हत्या का प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव| लालबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।…

2 minutes ago
राजनांदगांव : पहली बारिश में ही डॉक्टरों की कॉलोनी में जलजमाव, परेशानी​…

राजनांदगांव : पहली बारिश में ही डॉक्टरों की कॉलोनी में जलजमाव, परेशानी​…

राजनांदगांव| सीजन की पहली बारिश ने ही डॉक्टरों की कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था की…

9 minutes ago
राजनांदगांव : गार्डन के किनारे उखड़ी इंटरलॉकिंग…

राजनांदगांव : गार्डन के किनारे उखड़ी इंटरलॉकिंग…

राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट गार्डन के किनारे लगी इंटर लॉकिंग ईंटें कई स्थानों पर उखड़ गई हैं।…

13 minutes ago
राजनांदगांव : ट्रेन लेट, उमस भरी गर्मी में यात्री परेशान…

राजनांदगांव : ट्रेन लेट, उमस भरी गर्मी में यात्री परेशान…

राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई…

30 minutes ago
राजनांदगांव : वैष्णव महासभा के महासचिव बने महेन्द्र…

राजनांदगांव : वैष्णव महासभा के महासचिव बने महेन्द्र…

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते…

32 minutes ago
राजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे से निगम ने हटाया कब्जा…

राजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे से निगम ने हटाया कब्जा…

राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से लगाए गए…

36 minutes ago