रीवा
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पालतू कुत्ते को वफादारी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी गांव में प्रिंस मिश्रा नाम के एक युवक ने पालतू कुत्ते को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुत्ते के मालिक ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
कुत्ते के मालिक के अनुसार आरोपी प्रिंस मिश्रा अपराधी प्रवृत्ति का है। वह काफी समय से अवैध कामों में लिप्त है। प्रिंस मिश्रा जब भी घर के पास से गुजरता था कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगता था। आरोपी प्रिंस मिश्रा कई बार कुत्ता मालिक के परिवार को सोशल मीडिया पर मैसेज कर कुत्ते को जान से मारने की धमकी दे चुका था।
बीते मंगलवार की रात को वह उनके घर के पास से गुजरा था। इस दौरान प्रिंस को देखकर कुत्ते ने भोकना शुरू कर दिया। कुत्ते के भौंकने से गुस्साया आरोपी अपने घर गया और वहां से पिस्टल लेकर आया और देखते ही देखते उसने लोगों की मौजूदगी में कुत्ते पर पिस्टल से गोली मार दी। कुत्ते के गर्दन पर गोली लगी और कुत्ता वहीं पर गिर पड़ा।
वारदात के बाद डरे सहमे पीड़ित परिवार ने डायल 100 को फोन किया जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि गोली लगने से घायल हुआ कुत्ता गंभीर रूप से जख्मी है और उसकी सांसें रुक-रुक कर चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सक को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। कुत्ते का इलाज शुरू किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटना की जांच कर रही है।
सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी -बड़ी आंत, पेशाब की…
दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी मिशन अमृत के…
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…