पूर्व विधायक सविता दीवान के घर में चोरी, नौकरानी के परिवार पर संदेह

 भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी के रिवेरा टाउन फेस-2 में पूर्व विधायक सविता दीवान के घर चोरी हो गई। वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थीं। वापस लौटीं तो उन्हें घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। उन्होंने घर की नौकरानी और उसके स्वजनों पर चोरी करने का संदेह जताया है। पूर्व विधायक की शिकायत पर कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

खेती और मकान निर्माण के थे रुपये
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय पूर्व विधायक सविता दीवान अपने परिवार के साथ रिवेरा टाउन फेस-2 में रहती हैं। उनके पति आरडी शर्मा अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। उनका भी निजी काम के चलते नर्मदापुरम जिले में आना-जाना रहता है। उन्होंने घर के काम के लिए कुछ समय पहले तनु शर्मा नामक महिला को रखा था। वह उनके घर खाना बनाने एवं वर्तन धोने का काम करती है। 11 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थीं। इस दौरान घर का ताला बंद करके एक चाबी खुद रखी और दूसरी घर में काम करने वाली तनु शर्मा को दे दी थी। जब वह वापस 19 अक्टूबर को पहुंचे तो उन्हें घर में ब्रीफकेस में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। ये रुपये खेती के और नर्मदापुरम के मकान के निर्माण कार्य के थे।

घर में नहीं लगे सीसीटीवी
पुलिस का कहना है घर का ताला व कोई दरवाजा टूटा नहीं है। सिर्फ तनु ही घर में काम करने आती थी। ऐसे में संदेह के आधार पर तनु शर्मा, उसकी बहन पलक शर्मा और तनु के पति से पूछताछ की जा रही है है। सविता दीवान के घर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस टाउनशिप के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

चोरों के निशाने पर पॉश इलाके
इस घटना का गंभीर पहलू यह है कि चोरी की यह वारदात जिस सोसायटी में हुई है, वह शहर की सबसे सुरक्षित इलाकों में मानी जाती है। पिछले दिनों वीवीआईपी एरिया चार इमली में भी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास पर चोरी की वारदात हुई थी। ऐसे में चोरों से न तो राजधानी के रिहायशी इलाके सुरक्षित हैं और न ही नेताओं-मंत्रियों के बंगले।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

12 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

13 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

14 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

14 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

14 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

15 hours ago