स्वयं की मेहनत, खुद की सड़क: गुड़ियापदर के ग्रामीणों ने दिखाया विकास का जज़्बा

जगदलपुर

बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर बसे गुड़ियापदर गांव के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की वर्षों से जारी उपेक्षा से तंग आकर स्वयं सड़क निर्माण का बीड़ा उठाया है. समाजसेवी शकील रिजवी ने आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और दानदाताओं से इस मानवता भरे प्रयास में सहयोग करने की अपील की है.

गुड़ियापदर वही गांव है, जहां कुछ दिन पहले एक गर्भवती महिला को खटिया को स्ट्रेचर बनाकर कीचड़ और नालों को पार करते हुए डिमरापाल अस्पताल तक ले जाना पड़ा था. गांव में अब तक सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली, पेयजल और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. ग्रामीणों की यह परेशानी नई नहीं कई बार मरीजों को इसी तरह कठिन रास्तों से अस्पताल पहुंचाना पड़ा है.

गुड़ियापदर गांव को वर्ष 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कम्युनिटी फॉरेस्ट रिसोर्स एक्ट (CFRA) के तहत कांगेर घाटी उद्यान क्षेत्र में रहने की अनुमति दी गई थी. लेकिन यहां गोंड समुदाय के लगभग 35 परिवार वर्ष 2002 से निवासरत हैं. CFRA स्वीकृति के बावजूद अब तक उन्हें कोई बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाई है.

बीते वर्षों में मलेरिया जैसी बीमारियों से दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. सरकार की अनदेखी से निराश ग्रामीणों ने अब अपने बूते सड़क बनाने का संकल्प लिया है. गांव के लोग सामूहिक श्रमदान कर पगडंडी की सफाई, गड्ढों की भराई और कच्ची सड़क का निर्माण कर रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है की सरकार से उम्मीद टूट चुकी है, अब हम अपने बल पर अपने गांव तक सड़क बनाएंगे. फिलहाल ग्रामीण सामूहिक सहयोग से यह काम कर रहे हैं. आने वाले दिनों में सड़क पर मुरूम और गिट्टी डालने की योजना है. ग्रामीणों का मानना है कि दीपावली के अवसर पर यदि समाज आगे बढ़कर सहयोग करे, तो उनके लिए यह सड़क केवल रास्ता नहीं, बल्कि आशा की नई किरण साबित होगी.

Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : गोदाम से अनाज की चोरी दो आरोपी हुए गिरफ्तार…

राजनांदगांव : गोदाम से अनाज की चोरी दो आरोपी हुए गिरफ्तार…

राजनांदगांव | ममता नगर क्षेत्र के अनाज गोदाम में चोरी के मामले में पुलिस ने…

6 minutes ago
राजनांदगांव : प्रमुख चौराहे की लाइट बंद अंधेरे से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : प्रमुख चौराहे की लाइट बंद अंधेरे से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | फरहद चौक में लगी लाइटें बंद पड़ गई है। इससे दिन ढलते ही…

10 minutes ago
राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव| लखोली के बैगापारा में लाखो रुपए खर्च कर हाट बाजार का निर्माण किया गया।…

15 minutes ago
राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | पुराना बस स्टैंड के पास मौजूद इंदिरा सरोवर तालाब में गंदगी फैलती जा…

20 minutes ago
राजनांदगांव : पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी नई सड़क, मरम्मत भी नहीं कर रहे…

राजनांदगांव : पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी नई सड़क, मरम्मत भी नहीं कर रहे…

राजनांदगांव| अनुपम नगर इलाके में हाल ही में बनी सड़क को पाइप लाइन बिछाने बीच…

31 minutes ago
राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव | शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे कचरा फेंका जा रहा है। बड़ी…

36 minutes ago