सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के करीब 70 हजार से अधिक खाली पद है, 7 अगस्त तक 70 हजार अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति

भोपाल
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के करीब 70 हजार से अधिक खाली पद हैं। इसके अलावा हाल में शिक्षकों के उच्च पद प्रभार व स्थानांतरण के कारण खाली पदों की संख्या और भी बढ़ गई है। इन खाली पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने आदेश जारी कर दिए गए हैं। अतिथि शिक्षकों की एक अगस्त से प्रक्रिया शुरू होगी। आठ अगस्त तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

30 जुलाई तक स्कूलों में रिक्त पदों की सूची होगी प्रदर्शित
बता दें, कि 30 अप्रैल के बाद अतिथि शिक्षकों को स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया गया था। स्कूलों में तीनों वर्गों के शिक्षकों के 70 हजार खाली पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि 30 जुलाई तक स्कूलों में रिक्त पदों की सूची को प्रदर्शित करें।

पहले रखे जाएंगे पिछले सत्र के अतिथि शिक्षक
डीपीआई ने निर्देशित किया है कि पिछले सत्र 2023-24 में स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पहले ज्वाइनिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद शेष रिक्त पदों पर स्कोर कार्ड के आधार पर मेरिट क्रम में स्कूल विकल्प चयन के बाद नए अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। इनके मानदेय का भुगतान हर महीने के सात तारीख को कर दिया जाएगा।

पोर्टल पर 30 तक रिक्तियां प्रदर्शित होंगी
प्रदेश के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों को रखने के लिए रिक्तियों को जीएफएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। पोर्टल पर प्रदर्शित रिक्ति के अलावा अतिथि शिक्षक स्कूल में नहीं रखा जाएगा। अतिथि शिक्षकों को सात अगस्त तक ज्वाइनिंग करनी होगी। शिक्षक निर्धारित समय अवधि तक उपस्थित नहीं होंगे तो उनकी ज्वाइनिंग अपने आप निरस्त हो जाएगी। इसके बाद आवेदक को शेष रिक्तियों के लिए होने वाली नई प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इसके बाद अतिथि शिक्षकों के लिए पोर्टल पर ज्वाइनिंग दर्ज करना और शाला प्रभारी से प्राप्त सत्यापित ज्वाइनिंग पत्रक की फोटो कॉपी पोर्टल पर अपलोड एक से सात अगस्त तक करनी होगी। स्कूल प्राचार्य द्वारा ज्वाइन किए गए अतिथि शिक्षक का वेरिफिकेशन भी इसी समय तक किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

18 minutes ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

9 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

9 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

9 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

9 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago