26 जनवरी से शुरू हो रही संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा साल भर गांव-गांव में निकाले जाने की योजना है: कांग्रेस

भोपाल
मध्य प्रदेश में कांग्रेस 27 जनवरी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थान महू में भीम, जय बापू, जय संविधान रैली करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे. यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में एक बैठक की. इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. 26 जनवरी से शुरू हो रही संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा साल भर गांव-गांव में निकाले जाने की योजना है. इसी क्रम में 27 जनवरी को कांग्रेस ने राहुल गांधी महू में इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे. कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरुआत 3 जनवरी से कर चुकी है.

'बीजेपी देश व्यापक संविधान गौरव यात्रा निकलेगी'
कांग्रेस महू में एक कार्यक्रम की तैयारी में जुटी है तो वहीं बीजेपी में पूरे देश में 11 से 26 जनवरी तक संविधान गौरव यात्रा निकलने का कार्यक्रम बनाया है, जिसमें जिले और मंडल स्तर पर यात्राएं निकली जाएंगी, जिनमें क्षेत्र के विधायक, सांसद, बीजेपी नेता और कार्यकता शामिल होंगे. इसके तहत बीजेपी कार्यकर्ता जिला, मंडल स्तर तक के पदाधिकारी, विधायक, सांसद तमाम शिक्षण संस्थानों में जाकर परिचर्चा, विचार गोष्ठियों  आयोजित करेंगें. इसके अलावा अलग-अलग जगहों  पर चौपाल भी लगाई जाएगी, जिसमें, समाज के बुद्धिजीवियों और नागरिकों को बुलाया जाएगा.

बीजेपी और कांग्रेस का वार-पलटवार
जीतू पटवारी ने बीजेपी की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को संविधान से जुड़ी हुई यात्रा निकालने की जरूरत नहीं है, उनको प्रायश्चित यात्रा और माफी यात्रा निकालनी चाहिए, उन्होंने कहा बीजेपी को बताना पड़ेगा अमित शाह ने अंबेडकर का अपमान क्यों किया? पटवारी ने कहा कि बीजेपी को बताना चाहिए पहले की उन्होंने तमाम संस्थाओं को गुलाम क्यों बनाया, चुनाव आयोग का नाम तोता क्यों पड़ गया यह संविधान का अपमान नहीं है क्या? उन्होंने कहा 600 विधायक बीजेपी ने खरीदे और 15 राज्यों की सरकार गिरा दी यह संविधान का अपमान नहीं है क्या? बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया बीजेपी नेता भगवानदास सबनानी ने कहा कि आज कांग्रेस संविधान की बात कर रही है, जबकि संविधान को सबसे ज्यादा वोट कांग्रेस ने ही पहुँचाई है, और कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

4 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

4 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

4 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

4 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

5 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

5 hours ago