भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में देवी अहिल्या बाई होल्कर की पुण्य-तिथि और वीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने माता अहिल्या बाई का स्मरण कर ट्वीट में कहा कि "कर्त्तव्य परायण, धर्मनिष्ठ शासक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्य-तिथि पर उन्हें कोटिश: नमन। राष्ट्र-सेवा और जन-सेवा को ही अपने जीवन का ध्येय बनाने वाली माता अहिल्याबाई का जीवन हमें सदैव मानवता के कल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा।" मुख्यमंत्री चौहान ने वीर दुर्गादास राठौर का स्मरण कर ट्वीट किया कि "माई ऐहा पूत जण जेहा दुर्गादास। बांध मरुधरा राखियो बिन खंभा आकाश।' अदम्य साहस, वीरता एवं शौर्य के प्रतीक, महा पराक्रमी योद्धा, वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के गौरव और अस्मिता के लिए बलिदान हो जाने वाले वीर सपूत को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।"
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…