प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में कोई चूक न हो: मुख्यमंत्री चौहान

प्रधानमंत्री 27 जून को भोपाल और शहडोल के कार्यक्रमों में शामिल होंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून को भोपाल और शहडोल में होने वाले कार्यक्रमों में कोई चूक न हो। कार्यक्रम अनुशासित, व्यवस्थित और उत्साहजनक हों। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश में आगमन की तैयारियों संबंधी बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुमीना सिंह, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। शहडोल संभाग के कमिश्नर और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल प्रवास पर आएंगे। वे यहाँ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर और इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके बाद भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था की पहले से प्लानिंग कर ली जाए। कार्यक्रम से संबंधित हर व्यवस्था की पहले से बेहतर तैयारी कर लें। प्रधानमंत्री के आगमन की व्यवस्था के संबंध में जन-प्रतिनिधियों से भी समन्वय कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन भोपाल से शहडोल जायेंगे और जिले में होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि शहडोल के पास पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश एवं जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई दे। शहडोल कमिश्नर और कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी जानकारी दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

40 minutes ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

48 minutes ago
CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

रायपुर  भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…

49 minutes ago
Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

भोपाल  राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…

59 minutes ago
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

2 hours ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

2 hours ago