प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में कोई चूक न हो: मुख्यमंत्री चौहान

प्रधानमंत्री 27 जून को भोपाल और शहडोल के कार्यक्रमों में शामिल होंगे
भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून को भोपाल और शहडोल में होने वाले कार्यक्रमों में कोई चूक न हो। कार्यक्रम अनुशासित, व्यवस्थित और उत्साहजनक हों। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश में आगमन की तैयारियों संबंधी बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। शहडोल संभाग के कमिश्नर और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल प्रवास पर आएंगे। वे यहाँ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर और इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके बाद भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था की पहले से प्लानिंग कर ली जाए। कार्यक्रम से संबंधित हर व्यवस्था की पहले से बेहतर तैयारी कर लें। प्रधानमंत्री के आगमन की व्यवस्था के संबंध में जन-प्रतिनिधियों से भी समन्वय कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन भोपाल से शहडोल जायेंगे और जिले में होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि शहडोल के पास पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश एवं जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई दे। शहडोल कमिश्नर और कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी जानकारी दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

रायपुर, कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले राजनांदगांव जिले के किसान रामेश्वर प्रसाद…

6 minutes ago
CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

रायपुर : सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद…

23 minutes ago
CG : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी …

CG : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी …

अम्बिकापुर : किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों…

27 minutes ago
CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

रायपुर, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम महिलाओं के जीवन में नए बदलाव ला रहे…

34 minutes ago
CG : सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत

CG : सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्राविधिक स्वीकृति आदेश जारी रायपुर. नगरीय प्रशासन…

36 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना बनी खुशियों की सौगात, सुकवरिया के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक घर …

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना बनी खुशियों की सौगात, सुकवरिया के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक घर …

एमसीबी/ जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम नेवरी की निवासी श्रीमती सुकवरिया, पति श्री…

38 minutes ago