कटनी जीआरपी TI अरुणा को लेकर जमकर बवाल, पहले थाने से हटाया, फिर सस्पेंड और अब हुई FIR

कटनी

कटनी में जीआरपी पुलिस की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में जीआरपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यहां थाने पहुंची एक दलित महिला और उसके पोते की महिला थानेदार ने लाठी से पिटाई कर दी। इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद रेल एसपी ने महिला थाना प्रभारी अरुणा वाहने को निलंबित कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला और थानेदार अरुणा वाहने कौन हैं।
 
जानें कौन हैं टीआई अरुणा वाहने

थाने में आरोपी की मां और उसके बेटे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लाठीकांड के बाद महिला टीआई अरुणा वाहने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अरुणा वाहने एक साल पहले ही कटनी जीआरपी थाने की थाना प्रभारी बनी थीं। वह जबलपुर में भी लंबे वक्त तक तैनात रही हैं। लेडी टीआई ने जबलपुर में ड्यूटी के दौरान ने कई मिसाल पेश की थी।

उड़ान सीरियल देखकर मिली नौकरी की प्रेरणा

थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने कुछ साल पहले इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें उड़ान सीरियल देखकर पुलिस की नौकरी की प्रेरणा मिली थी। सीरियल देखकर ही उड़ने की ठानी और वर्दी वाली नौकरी करने मन बना लिया। इसके बाद कड़ी मेहनत कर खाकी वर्दी वाली नौकरी पाई है। अरुणा वाहने ने यह भी बताया था कि उनकी मेहनत में घर वालों का भी सपोर्ट रहा है।

जानें क्या है मामला

वायरल वीडियो कटनी जीआरपी थाने का है। यहां आरोपी दीपक वंशवार की मां कुसुम वंशकार और उसके 15 साल के पोते की लाठी से पिटाई की गई थी। थाना प्रभारी ने आरोपी की मां और उसके बेटे की लाठी से पिटाई की थी। अब मामले में रेलवे एसपी सिमाला प्रसाद ने कार्रवाई करते हुए टीआई अरुणा वाहने सहित 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि आरोपी दीपक वंशवार कई मामलों में अपराधी है। पुलिस ने आरोपी दीपक के बारे में पूछताछ को लेकर मां कुसुम और उसके पोते को हिरासत में लिया था।

मामले में कटनी पुलिस का कहना है कि दीपक एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 19 केस दर्ज हैं। जीआरपी कटनी ने नवंबर 2023 में उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी दीपक पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रह चुका है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: GRPtop-news

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

9 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

10 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

10 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

10 hours ago