इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी

रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. मानसून का असर अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में दिखेगा. सुबह से बादल छाए रहने के बाद अब राजधानी में मौसम ने करवट ली है. राजधानी रायपुर के आसपास के क्षेत्र में पिछले 2 घंटे से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज अगले 24 और 48 घंटों के लिए कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोरिया, महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सक्ती, सारनगढ़-भिलाईगढ़, कोरबा व जंजगीर-चांपा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. वहीं सरगुजा, जशपुर, सुरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार हैं. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अगले 48 घंटों में प्रदेश के कोरिया, महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुरजपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है. इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसमी सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड और उसके आसपास स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है. दूसरी ओर मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड में स्थित निम्न दाब के केंद्र, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश से झारखंड में स्थित निम्न दाब के केंद्र तक 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इन मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

Admin

Recent Posts

CG : किसानी कार्य के दौरान घटना, 2 युवकों की मौत …

CG : किसानी कार्य के दौरान घटना, 2 युवकों की मौत …

जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के कोदोपारा गांव में खेत की जुताई के दौरान…

43 seconds ago
राजनांदगांव : खनिज विभाग की रिपोर्ट पेंडिंग नामजद एफआईआर अटकी…

राजनांदगांव : खनिज विभाग की रिपोर्ट पेंडिंग नामजद एफआईआर अटकी…

राजनांदगांव , बोरतलाव क्षेत्र में मुरुम खदान की डबरी में डूबने से तीन बच्चों की…

2 minutes ago
राजनांदगांव : चातुर्मास के लिए जैन मुनियों का हुआ मंगल प्रवेश, लगे जयकारे…

राजनांदगांव : चातुर्मास के लिए जैन मुनियों का हुआ मंगल प्रवेश, लगे जयकारे…

राजनांदगांव | शहर के गायत्री मंदिर चौक से आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी महाराज के सुशिष्य…

5 minutes ago
राजनांदगांव : संस्कारधानी की महिलाओं ने विधानसभा भवन का किया भ्रमण…

राजनांदगांव : संस्कारधानी की महिलाओं ने विधानसभा भवन का किया भ्रमण…

राजनांदगांव , साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं व कवि-साहित्यकारों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा…

8 minutes ago
CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

रायपुर। बिरगांव में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े…

11 minutes ago
CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

बिलासपुर। खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर कैंटीन का ठेका और सरकारी नौकरी…

14 minutes ago