रीवा के विकास में पैसों की कमी नहीं होने दूँगा – मंत्री शुक्ल

मंगल पार्क तथा सड़कों का लोकार्पण

भोपाल

जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के वार्ड क्रमांक-9 एवं 10 में कायाकल्प योजना में नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। मंत्री शुक्ल ने वार्ड क्रमांक-10 में नवनिर्मित मंगल पार्क का लोकार्पण भी किया। मंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में पिछले 20 वर्षों से विकास के अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि रीवा के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

मंत्री शुक्ल ने कहा कि सीवर लाइन निर्माण के कारण शहर के कई वार्डों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। लोगों का चलना कठिन हो गया था। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सीवर लाइन का निर्माण भी आवश्यक है। शहर में जब हर घर में मीठा पानी पहुंच जाए, गंदा पानी सीवर लाइन से बाहर हो जाए और हर घर का कचरा प्रतिदिन ठीक तरीके से उठा लिया जाए तभी शहर सुंदर बनता है। उन्होंने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध करके कायाकल्प योजना में शहर की सभी प्रमुख सड़कों का सुधार कराया जा रहा है।

कायाकल्प योजना से नगर निगम को 10 करोड़ रुपए तथा लोक निर्माण विभाग को 10 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। अब तक 4 करोड़ रुपए की लागत की सड़कों का निर्माण पूरा किया गया है। उन्होंने ठेकेदारों को शेष निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

1 hour ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

2 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

2 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

2 hours ago