इंदौर
महंगे मोबाइल और लग्जरी लाइफ का शौक पूरा करने के लिए दो बदमाशों ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया. राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने चोइथराम अस्पताल के पास से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी तमंचा बरामद किया है. इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं.
इंदौर के पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीणा ने बताया कि अस्पताल सहित कई सार्वजनिक स्थानों से लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था. इसी बीच राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चोइथराम अस्पताल के बाहर दो संदिग्ध लड़के खड़े हैं, जिनकी गतिविधियां आपत्तिजनक है. इसके बाद राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे के नेतृत्व में एक दल मौके पर पहुंचकर संजय और संतोष नामक दो लड़कों को हियासत में लिया और उनकी तलाश ली.
दोनों के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया. इसके बाद थाने लाकर दोनों से जानकारी ली गई तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात कबूल की. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई है. आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने और वाहन चोरी करने की कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपी मूल रूप से धार जिले के रहने वाले हैं लेकिन काफी समय से इंदौर में ही रह रहे हैं.
डकैती का पुराना अपराध भी मिला
आरोपी संजय अलावा और संतोष सेंगर इंदौर के तेजपुर गड़बड़ी मल्टी और रॉबर्ट चौराहा के पास झुग्गी झोपड़ी इलाके में रहते हैं. आरोपी संतोष का डकैती का पुराना अपराध भी दर्ज है. इसके अलावा संजय के अपराधों की जानकारी भी ली जा रही है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे नशा करने और महंगे मोबाइल सहित अन्य लग्जरी शौक रखते हैं जिसके चलते वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…