सिविल जज के घर चोरों का धावा, ताला तोड़कर लाखों रुपए का माल लेकर हो गए चंपत

माधवनगर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में हुई वारदात, नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला, एक भी मामले में नहीं पकड़े गए चोर

कटनी
शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे अब सिविल जज के सूने मकान को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। माधव नगर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक दर्जनों चोरी की वारदातें हुई लेकिन पुलिस एक मामले का भी खुलासा करते हुए चोरों तक नहीं पहुंच पाई। ऐसा लगता है पुलिस से ज्यादा चोर इन दिनो मुस्तैद हैं। पिछले 4 माह के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो सिर्फ माधवनगर थाना क्षेत्र में लगभग दो दर्जन चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। चोरी के इन सभी मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। ताजा मामले में बदमाशों ने पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित सिविल जज के सूने मकान का ताला तोड़कर यहां से लाखों रुपए के जेवर और नगदी उड़ा दिए हैं। सिविल जज की शिकायत पर माधव नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की औपचारिकता भी पूरी कर ली है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला न्यायालय में सिविल जज के पद पर पदस्थ न्यायाधीश नदीम जावेद खान पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के एफ 12 आवास में रहते हैं। 6 मार्च को वे एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने परिवार सहित दिल्ली गए थे। 9 मार्च की सुबह जब वे अपने घर वापस पहुंचे तो अंदर देखा कि आंगन की तरफ का दरवाजा खुला हुआ है। बेडरूम में अलमारी सहित अन्य सामान भी अस्त व्यस्त है। आशंका जताई जा रही है कि लोहे की सरिया से ताला तोड़ा गया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने अलमारी में रखे दो मंगलसूत्र, दो सोने के झुमके सहित लगभग 2 लाख 40 हजार रुपए के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया है। इतना ही नहीं चोरों ने सिविल जज का सरकारी लैपटॉप भी पार कर दिया। पुलिस ने सिविल जज की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

इन चोरियों का नहीं खुला राज
बीते दिनों माधव नगर के शांति नगर कॉलोनी निवासी अजय जैसवानी के मकान में 4 अगस्त की रात चोरों ने 15 तोला सोना एक लाख रुपए नगद आदि पार कर दिया था। जिसका आज तक सुराग नहीं लगा।

इतना ही नहीं माधव नगर के बंगला लाइन निवासी रमेश बजाज के यहां पर बदमाशों ने 3 अक्टूबर को बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 5 लाख नगद और लगभग 28 लाख रुपए के जेवर लेकर चंपत हो गए। इस मामले में भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।एक और मामले की बात करें तो शहर के सबसे पास कॉलोनी द्वारका सिटी निवासी निरीक्षक सुधाकर बरसकर के घर पर भी अज्ञात बदमाशों ने दिसंबर माह में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी।

एक अन्य मामले में माधव नगर के महावीर कॉलोनी निवासी प्रशांत अग्रवाल के घर में 8 दिसंबर की रात चोरों ने घर के अंदर से 60 हजार नगद लगभग 9 से 10 लाख रुपए के जेवर पार किए थे। इस मामले में भी पुलिस कार्यवाही शून्य है। इसके अलावा कई और ऐसे मामले हैं जिसमे पुलिस की कार्यवाही प्रकरण दर्ज करने के बाद 1 इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

47 minutes ago
CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत नगर…

1 hour ago
CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…

2 hours ago
CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…

2 hours ago
CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

2 hours ago
CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…

2 hours ago