तीसरा चीता केंद्र होगा नौरादेही, सर्वे जल्द

भोपाल

कूनो में चीता प्रोजेक्ट सफल होने के बाद केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर देश में 10 चीता प्रोजेक्ट बनाने का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में प्रदेश के कूनों सहित दो अन्य अभयारण्यों का चयन किया गया है। जिसमें गांधी सागर और नौरादेही अभयारण्य को सूची में रखा गया है। वाइल्ड शाखा के अधिकारियों ने बताया कि नौरादेही अभयारण्य चीता के लिए कैसा रहेगा इसको लेकर बहुत जल्द ही अफ्रीका और नामीबिया की चीता विशेषज्ञ टीम आकर सर्वे करने वाली है। गांधी सागर अभयारण्य चीता प्रोजेक्ट के लिए बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है।

कूनो में मौजूदा समय में 21 चीता है। वन विभाग से जुड़े जानकारों ने बताया कि गांधी सागर अभयारण्य में पहली खेप में आधा दर्जन से अधिक चीता को लाया जाएगा। केंद्र सरकार की टीम यहां आकर निरीक्षण कर चुकी है। इस अभ्यारण्य में चीता को कब लाकर बसाया जाएगा इसका अंतिम निर्णय कें द्र सरकार को लेना है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेज चुका है। गौरतलब है कि नौरादेही अभयारण्य को अभी हाल में प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया था। अगर अफ्रीका और नामीबिया की टीम सर्वे के दौरान नौरादेही अभयारण्य को चीता के लिए मुनासिब समझती है तो यहां रह रहे टाइगरों को दूसरे जगह शिफ्ट करना होगा। क्योंकि चीता को यहां बसाने के लिए वन विभाग को नए सिरे से तैयारी शुरू करनी होगी। टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद इस अभ्यारण्य से सटे 18 राजस्व गांवों को विस्थापन के लिए वन विभाग लगातार काम कर रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और…

18 minutes ago
राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में कहा डेका ने- भरोसा और गोपनीयता ही इस पेशे की सबसे बड़ी पूंजी

राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में कहा डेका ने- भरोसा और गोपनीयता ही इस पेशे की सबसे बड़ी पूंजी

रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल खातों और…

23 minutes ago
जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना

जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना

भोपाल जल ही जीवन है और इस जीवनदायी संपदा को सहेजने की दिशा में मध्यप्रदेश…

47 minutes ago
द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर…

47 minutes ago
पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग…

58 minutes ago