इंदौर में इस बार क्रिश्चयन समाज के 5 लोगों ने घर वापसी की, 5 ईसाई बने हिंदू

इंदौर
इंदौर में इस बार क्रिश्चयन समाज के 5 लोगों ने घर वापसी की। सभी लोगों ने गुरुवार को खजराना गणेश मंदिर में हवन पूजन कर हिंदू धर्म अपनाया। सभी ने अपने ऊपर गंगा जल छिड़कर मंदिर में प्रवेश किया। सभी ने भगवान के सामने हवन करके हाथों पर कलावा बांधकर हिंदू धर्म में प्रवेश किया। 7 दिन पहले इसी मंदिर में 14 मुस्लिम  लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था। अब तक विहिप के नेता द्वारा 100 मुस्लिम व्यक्तियों की घर वापसी कारवाई जा चुकी है। गुरुवार को धर्मांतरण की खबर लगने के बाद पुलिस प्रसाशन पूरी तरह  अलर्ट पर था। मीडिया को खबर लगने के बाद सभी मंदिर में पहुंच गए। क्रिश्चयन समाज से आने वाले एंजल ईसाई अब आर्यन कहलाएंगे। उनके साथ अन्य रोजी अब बुलबुल, मैरी अब उषा, रोनाल्डो अब राहुल और रुही ईसाई को रितु नाम से जानी जाएंगी।

धर्मांतरण के बाद राहुल जो पहले रोनाल्डो थे, ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम पहले से हिंदू धर्म को चाहते थे। पहले राहुल श्रीराम जी के भक्त रहे हैं। विहिप के नेताओं से संपर्क कर उन्होंने हिंदू धर्म में आने की बात कही थी। राहुल ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि उनके पूर्वजों ने कब क्रिश्चयन धर्म अपनाया था।

विहिप नेता संतोष शर्मा ने बताया कि खजराना मंदिर में मंत्रो उच्चार और हवन पूजन कर सभी की घर वापसी कराई गई है। इससे पहले 3 माह पूर्व खजराना मंदिर में मंदसौर और खजराना के आठ मुस्लिम लोगों को सबसे पहले हिंदू धर्म में शामिल किया गया था। सभी का कहना था कि वह सनातन धर्म से काफी प्रभावित हैं। उस वक्त हैदर नाम के युवक के सनातन धर्म में आने के बाद उसे हरि नाम दिया गया था। हालांकि हिंदू धर्म अपनाते ही हरि के घर हमला भी हुआ था। इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा द्वारा लगातार मुस्लिम समाज से जुड़े ऐसे लोग जो सनातन धर्म और हिंदू धर्म को अपनाना चाहते हैं, उन्हें शुद्धिकरण और पूजन हवन कर हिंदू धर्म में वापसी कराया जा रहा है। इससे पहले 29 जून को 30 से अधिक व्यक्ति खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे, जिसमें 10 महिलाएं भी शामिल थीं। इन लोगों ने रीति रिवाज से हिंदू धर्म अपनाया था।

विहिप के नेता को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी
लगातार मुस्लिम धर्म के लोगों को हिंदू धर्म में शामिल करने के बाद 12 जुलाई को संतोष शर्मा के घर एक महिला द्वारा धमकी भरा पत्र भी भेजा गया था। पत्र में विश्व हिंदू परिषद के नेता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक पत्र भेजने वाली महिला का पता नहीं चला है। विश्व हिंदू परिषद के नेता संतोष शर्मा द्वारा 18 जुलाई को एक बार फिर 18 मुस्लिम व्यक्तियों को खजराना गणेश मंदिर में धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म में शामिल कराया गया। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…

6 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…

14 minutes ago
CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…

20 minutes ago
CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…

23 minutes ago
CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…

25 minutes ago
आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त! राज्य सरकार से मांगी जवाबदेही, 22 सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट तलब

आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त! राज्य सरकार से मांगी जवाबदेही, 22 सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट तलब

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं, रेबीज के…

25 minutes ago