भोपाल
नवरात्र में भक्त माता रानी की आराधना में लीन रहते हैं। श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ ही देवी मां से सुख , समृद्धि और निरोगी रहने के लिए मन्नतें मांगते हैं। राजधानी भोपाल के चूना भट्टी कोलार स्थित श्री मां कालका विजासन देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान भारी भीड़ रहती है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं और मन्नतें मांगते हैं। माता रानी भक्तों की मनोकामना पूरी करतीं हैं। चैत्र नवरात्र में पूजा अर्चना, चुनरी, श्रृंगार चढ़ाने का दौर जारी है।
मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता दर्शन करने के लिए लगा रहता है।
25वीं वर्षगांठ मना रहा मंदिर
मंदिर के संस्थापक शिव यादव ने कहा कि पहले श्री कृष्ण जी का मंदिर बनाना चाहते थे लेकिन खुद जमीन खरीदकर 25 साल पहले मंदिर की स्थापना की। मां काली की प्रतिमा शल्कनपुर से लाई गई थी। 25 वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में 17 अप्रैल हवन पूर्णाहुति और 18 अप्रैल को शाम सात बजे से कन्या भोज और विशाल भंडारा आयोजित होगा। इसमें आशीष श्रीवास्तव, राकेश यादव, कृष्णा यादव, अनिल यादव और नीतीश यादव का सहयोग रहेगा।
मन्नतें पूरी करने के लिए श्रद्धालु उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं। मंदिर के संस्थापक शिव यादव का कहना है कि लोग संतान प्राप्ति, व्यापार और रोजगार में सफल होने के लिए मन्नतें मांगते हैं। मन्नतें पूरी होने पर उसी जगह सीधा स्वास्तिक बनाते हैं और श्रद्धा अनुसार माता रानी को चढ़ावा चढ़ाते हैं।
वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…
रायपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा बीजापुर जिले के ग्राम…
प्रशासन की सक्रिय व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…
20 जून तक आवेदन आमंत्रित,05 जुलाई को होगी चयन परीक्षा जगदलपुर, राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री…
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और लोगों…
70 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण, शेष आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा सुशासन…