बड़वानी
थाना क्षेत्र के गंधावल रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास में चोरों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के सूने मकान से हजारों के जेवर-नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। 25 जून शाम भाजपा नेता परिवार के साथ यूपी से लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला।

मंडल अध्यक्ष ने सोमवार थाने पहुँचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 20 जून को सुबह श्रीकांत त्रिपाठी परिवार के साथ उनके साले की शादी में शामिल होने महुरानीपुर जिला झांसी उत्तरप्रदेश चले गए थे। घर के पीछे से बाउंड्री फांदकर बदमाश मकान में प्रवेश कर गए। इसके बाद जाली से घुसकर बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और फिर बिस्तर पेटी व अटैची का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद वहां रखे जेवर व बैग में नगदी चुरा ली।

26 जून को जब भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिपाठी घर पहुंचे तो दरवाजा खोलते ही घर में सामान बिखरा हुआ दिखा अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था साथ ही बिस्तर पेटी व अटैची का लॉक टूटा हुआ मिला। जिसमें रखे नगदी व जेवर गायब थे। उन्हाेंने बताया कि चोर उनके घर से 7 हजार रुपये व करीब 17 हजार के जेवर चुरा ले गए।

मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि साले की शादी होने के कारण यूपी गया था वापस घर लौटने के दौरान देखा गया कि सामान बिखरा हुआ था। साथ ही किचन में दाल के डिब्बे भी खुले होकर बिखरे पड़े हुए थे। इसके अलावा बैग में रखी नगदी राशि करीबन 7 हजार रुपए भी गायब थे, ओर अटैची में रखे दो जोड़ी चांदी के पायल,4 चांदी की बीछोड़ी भी नही थी। ऐसे करीबन 17 हजार रुपए आभूषण व 7 हजार नगदी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।

पुलिस ने फरियादी मंडल अध्यक्ष की सूचना पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध की धारा 457,380 में मामला दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। वही घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *