ढाबे में खाने का बिल देने की बात पर से गंभीर मारपीट करने वाले तीन आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर

नेशनल हाईवे- 43 पर अनूपपुर से शहडोल मार्ग के बीच ग्राम कोदैली के पास स्थित हरियाणा मेवात राजस्थाना ढाबा में सोमवार की दोपहर खाना खाने पहुंचे तीन नवयुवको के द्वारा चाय नाश्ता किये जाने के उपरांत बिल दिये जाने से मना कर उल्टा ढाबा संचालक रहमुद्दीन खान से विवाद कर मारपीट कर उतारू हो गये जो मौके पर ढाबे में भोजन करने रुके ट्रकों के ड्रायवर व कन्डक्टर ने बीच बचाव करना चाहा तो तीनो नवयुवको ने फोन करके ग्राम बटुरा से अन्य साथियों को बुलाकर ढाबा मालिक रहमुद्दीन खान एवं मौके पर मौजूद ट्रक ड्रायवर व क्लीनर के साथ डण्डा, लकड़ी के पाटा तथा लोहे की गैंती से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचा जाने की सूचना पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा  तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजकर ईलाज कराया गया एवं रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 99/25 धारा 296, 115 (2), 119(2), 118 (1), 118 (2) 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा एवं टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के साथ थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, रीतेश सिहं, शेख रसीद, संदीप साहू, गुपाल सिंह, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अब्दुल कलीम, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे के साथ मौके पर पहुंचकर ढाबा मालिक एवं ट्रक ड्रायवरों के साथ गंभीर रूप से मारपीट करने वाले आरोपियो की पतासाजी की जाकर घेराबंदी की जाकर प्रकरण में आरोपी अरुण वासुदेव पिता बालकरण वासुदेव उम्र 21 वर्ष निवासी बटुरा थाना अमलाई जिला शहडोल, संतोष वासुदेव पिता मुन्ना वासुदेव उम्र 33 वर्ष निवासी केल्हौरी थाना बचाई. गोविन्द वासुदेव पिता सोनेलाल वासुदेव उम्र 20 वर्ष निवासी बटुरा थाना अमलाई जिला शहडोल को गिरफ्तार किया जाकर मारपीट में प्रयुक्त रक्त रंजित डण्डा, लोहे की गैंती एवं लकड़ी के पाटे जप्त किया गया है एवं अन्य फरार आरोपी सागर वासुदेव पिता दामांद वासुदेव निवासी ग्राम बटुरा थाना अमलाई जिला शहडोल, आकाश वासुदेव पिता दिनेश वासुदेव निवासी बटुरा एवं विनांद पिता भीकम वासुदेव निवासी बटुरा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बटुरा, अमलाई, बुढार एवं शहडोल भेजी गई है। कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार उक्त आरोपियों का पूर्व से थाना चचाई जिला अनूपपुर एवं थाना अमलाई जिला शहडोल में आपराधिक रिकार्ड है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

4 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

5 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

5 hours ago