प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के स्क्रेपिंग के लिये तीन केन्द्र, दिव्यांग यात्रियों के लिये किराये में 50% की छूट

भोपाल
प्रदेश में शासन और निगम के स्वामित्व के 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को तथा फिटनेस परीक्षण में असफल रहने वाले निजी वाहनों को सुव्यवस्थित रूप से स्क्रेप कराने के लिये परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्क्रेपिंग सुविधा केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। वर्तमान में भोपाल जिले में दो तथा इंदौर जिले में एक रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रेपिंग फेसिलिटी केन्द्र प्रारंभ हो चुके है।

रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रेपिंग फेसिलिटी केन्द्र के माध्यम से आम नागरिकों द्वारा वाहन स्क्रेप कराने को प्रोत्साहित करने के लिये उनके द्वारा नवीन वाहन क्रय करने पर मोटरयान कर में 15 प्रतिशत और गैर परिवहन यान के लिये 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। राज्य में पंजीकृत किन्ही भी प्रवर्ग तथा किसी भी आयु सीमा के मोटरयानों के लिये, जिन पर किसी मोटरयान कर या शास्ति की शोध्य राशि पर 90 प्रतिशत तक की छूट प्रदाय की गई है। इस योजना के माध्यम से 600 वाहनों से 57 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया है।

कॉल सेंटर की स्थापना
प्रदेश के व्यावसायिक वाहन मालिकों को वाहनों के टेक्स, परमिट, फिटनेस आदि की जानकारी देने के लिये परिवहन विभाग द्वारा एक कॉल सेंटर बनाया गया है, जिस पर फोन कर वाहन मालिक अपने वाहन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। विभाग में नागरिकों की सुविधा के लिये ई-सेवा प्रारंभ की गयी है। नागरिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.transport.mp.gov.in पर वाहन संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।

दिव्यांग यात्रियों को किराये में छूट
प्रदेश में संचालित यात्री वाहनों में दिव्यांग को किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदाय की जा रही है। इसके साथ सार्वजनिक परिवहन से उनके लिये एक सीट भी आरक्षित की गई है। विभागीय गतिविधियों एवं जनसामान्य के उपयोग में आने वाले फार्म प्रचलित नियमों और इससे संबंधित सामग्रियों को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिये विभाग की वेबसाइट www.transport.mp.gov.in पर प्रदर्शित किया गया है। विभागीय वेबसाइट पर mp.gov.in डोमेन में और विभाग के डाटा सेंटर का राज्य डाटा सेंटर में ट्रांसफर करके व्यवस्था को और पारदर्शी बनाया गया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में महालेखाकार के अकाउंटेंट से 16 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी

CG : रायपुर में महालेखाकार के अकाउंटेंट से 16 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी

रायपुर । राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला…

6 minutes ago
CG : हत्या की साजिश मामले में 5 साल से फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार…

CG : हत्या की साजिश मामले में 5 साल से फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार…

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या की साजिश मामले में पुलिस को बड़ी…

12 minutes ago
CM साय आज दुर्ग-बेमेतरा दौरे पर, सुशासन तिहार में सुनेंगे जनता की समस्याएं

CM साय आज दुर्ग-बेमेतरा दौरे पर, सुशासन तिहार में सुनेंगे जनता की समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे दुर्ग और बेमेतरा जिले के…

20 minutes ago
राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव , डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम परना में श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच…

25 minutes ago
राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव | स्वच्छता सर्वेक्षण के ​लिए पहुंची टीम रोजाना वार्डों में पहुंचकर लोगों का फीड…

36 minutes ago
राजनांदगांव : 28 संस्था, ट्रस्ट का पोर्टल में पंजीयन नहीं…

राजनांदगांव : 28 संस्था, ट्रस्ट का पोर्टल में पंजीयन नहीं…

राजनांदगांव , जिलेभर में विभिन्न प्रकार की संस्था और ट्रस्ट के माध्यम से किसान सरकारी…

38 minutes ago