ग्वालियर में तीन नकाबपोश युवक-युवती ने महिला कांग्रेस नेत्री के साथ की मारपीट

ग्वालियर

ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते तीन नकाबपोश युवक-युवती ने महिला कांग्रेस नेत्री के साथ मारपीट कर दी। इसका VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक लाठी-डंडों और युवती ने लात-घूसों से बेरहमी से कांग्रेस नेत्री के साथ मार.कांग्रेस नेत्री के साथ हुई मारपीट कि यह पूरी घटना दाे दिन पहले की है। घटना स्थल शिंदे की छावनी होने पर इंदरगंज थाना में शिकायत की गई है। हमला करने वालों में कांग्रेस नेता सहित तीन पर FIR दर्ज की गई है।

ऐसे समझिए पूरा मामला
बता दें कि ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित शिंदे की छावनी इलाके में महिला कांग्रेस नेत्री कल्पना सेंगर रहती हैं। कांग्रेस नेत्री शनिवार को अपने घर पर थी तभी नकाबपोश दो युवक और एक युवती उनके घर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। तीनों हमलावरों ने कांग्रेस नेत्री को बीच सड़क पर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। कांग्रेस नेत्री कुछ समझ पाती उससे पहले ही मारपीट करने वाले तीनों हमलावर वहां से फरार हो गए। इस हमले के दौरान कांग्रेस नेत्री घायल हो गई थीं, जिसे परिजन तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर कांग्रेस नेता हरिओम शर्मा सहित तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कांग्रेस नेत्री ने यह लगाए आरोप
सोशल मीडिया पर मारपीट का CCTV फुटेज सामने आने के बाद कांग्रेस नेत्री ने बताया कि वह कांग्रेस BCC में उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ हैं। साल 2019 में उनके बेटे का किसी केस में नाम आ गया था। उनके बेटे पर हरिजन एक्ट और हत्या के प्रयास का केस लगा था। इसी केस के सिलसिले में उनकी मुलाकात कांग्रेस में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा से हुई थी। कुछ दिन बाद उनके बेटे के केस का मामला भी खत्म हो गया था, लेकिन तब से ही हरिओम शर्मा उन्हें परेशान करने लगा था।
कांग्रेस नेता ने आरोप बताए गलत
कांग्रेस नेता हरिओम शर्मा ने कहा कि महिला मुझ पर आरोप लगा रही है वह झूठे हैं। मैंने उनका मकान बनवाने के लिए दो-तीन साल पहले कुछ पैसे उधार दिए थे। महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा है और उनका अपने भाई से कई बार विवाद भी हो चुका है। इसका केस भी इंदरगंज थाने में दर्ज है। मेरे ऊपर जो FIR दर्ज की गई है उसके लिए मैंने इंदरगंज थाना प्रभारी को जांच के लिए लिखित आवेदन देकर उनसे निवेदन किया है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…

2 minutes ago
CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…

6 minutes ago
जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा…

39 minutes ago
योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

कवर्धा. कबीरधाम जिले का एक ऐसा गांव, जहां के लोग वर्षों तक अपने ही गांव…

1 hour ago
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने महासमुंद जिले…

1 hour ago
MP के मंदिरों में दान व्यवस्था होगी हाईटेक, QR कोड और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता

MP के मंदिरों में दान व्यवस्था होगी हाईटेक, QR कोड और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता

खंडवा. अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे विवाद के बीच मध्य…

1 hour ago