मालवा निमाड़ के तीन MP भी मंत्री पद की दौड़ मेें,जातिगत समीकरणों पर भरोसा

इंदौर

एनडीए सरकार के मंत्रीमंडल का गठन होने वाला हैै। मालवा निमाड़ के दो से तीन बार लगातार चुनाव जीते सांसद सुधीर गुप्ता, गजेंद्र पटेल, शंकर लालवानी भी दौड़ में है। उन्हे जातिगत समीकरणों पर भरोसा है। फिलहाल मालवा निमाड़ के सांसद भी दिल्ली में डेरा डाले हुए है और मंत्री बनने की संभावनाएं टटोल रहे है।

मालवा निमाड़ के आठों लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार लाखों मतों के मार्जिन से जीते हैै। सांसद सुधीर गुप्ता ने जीत की हैट्रिक लगाई है  और चार लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई है। गुप्ता वैश्य समाज से आते है।

वरिष्ठता के नेता वे भी मंत्री पद की उम्मीद लगाए हुए है। देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले शंकर लालवानी दूसरी बार सांसद बने है। वे सिंधी समाज से आते है। सिंधी समाज भाजपा का वोटबैैंक माना जाता है।

लालवानी के लिए समाज के राष्ट्रीय संगठन भी लाबिंग कर रहे हैै। आदिवासी समाज से आने वाले गजेंद्र पटेल भी खरगोन लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीते है, हालांकि आठों विधानसभा सीट में उनके वोटों का मार्जिन सबसे कम था। अनुसूचित जाति कोटे से अनिल फिरोजिया और देवास सांसद महेंद्र सोलंकी भी मंत्रीपद की कोशिश में जुटे है। दोनो दूसरी बार सांसद बने है।

मालवा निमाड़ के सांसद पहुंचे बड़े पदों तक

केंद्रीय मंत्रीमंडल में मालवा निमाड़ का हमेशा से दबदबा रहा है। चाहे कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की। मालवा निमाड़ से चुने गए सांसदों को मंत्री पद मिला है। कांग्रेस सांसद रहे प्रकाशचंद्र सेठी वर्ष 1971 की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे। वे राज्य मंत्री, इस्पात मंत्री, पेट्रोलियम व रसायन मंत्री व गृह मंत्री तक रह चुके है।

आठ बार सांसद रही सुमित्रा महाजन लोकसभा स्पीकर के अलावा मानव संसाधन, संचार व पेट्रोलियम मंत्री रह चुकी है। इंदौर निवासी अनिल माधव दवे मोदी सरकार में पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्री रहे है। मंत्री रहते उनका निधन हो गया था। निमाड़ की राजनीति में दबदबा रखने वाले सुभाष यादव के बेटे अरुण यादव और झाबुआ से सांसद रहे कांतिलाल भूरिया भी यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: nda

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

1 hour ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

2 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

3 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

3 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

3 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

4 hours ago