सतना में दीवार तोड़ते वक्त गिरी तीन मंजिला इमारत, एक की मौत

सतना

सतना में रात करीब सवा 10 बजे एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में 8 लोग मौजूद थे। इनमें से 5 पहले ही बाहर निकल गए। दो को रेस्क्यू टीम ने निकाला। एक मजदूर मलबे में ही दबा रह गया था, जिसका शव 5 घंटे बाद करीब साढ़े 3 बजे निकाला जा सका।

पुलिस के मुताबिक, छत्तुमल सबनानी की बिहारी चौक स्थित इस तीन मंजिला बिल्डिंग में रेडीमेड कपड़ों की दुकान और साड़ियों का शोरूम था। ऊपरी मंजिल पर रिनोवेशन का काम चल रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग गिर गई। हादसे में दुकान मालिक, उसके दो बेटे, मिस्त्री और मजदूर घायल हो गए। सांसद गणेश सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और महापौर योगेश ताम्रकार के साथ कई व्यापारी भी मौके पर पहुंचे।

रात में हो रहा था बिल्डिंग के रिनोवेशन का काम

पुलिस ने बताया कि छत्तुमल सबनानी का बेटा नरेंद्र साबनानी उर्फ पिंकी पिछले कई दिनों से इस बिल्डिंग में तोड़फोड़ और रिनोवेशन का काम करा रहा था। मंगलवार रात 2 मिस्त्री और 3 मजदूर काम कर रहे थे। एक मिस्त्री दीवार जोड़ रहा था, जबकि दूसरा मिस्त्री एक मजदूर के साथ बीम काट रहा था। एक मजदूर सीढ़ी के पास काम कर रहा था। नरेंद्र भी अपने बेटों हितेश और नीतेश के साथ इस बिल्डिंग के पिछले हिस्से में मौजूद था।

बेटों के साथ चुपचाप अस्पताल पहुंचा शोरूम मालिक

काम के दौरान तेज आवाज के साथ बिल्डिंग के आगे का हिस्सा स्लैब सहित भरभराकर गिर गया। हादसा होते ही नरेंद्र अपने दोनों बेटों के साथ पीछे से बाहर निकल गए। उनके साथ रामदेव नाम का मिस्त्री भी निकल गया। चारों बिना किसी से कुछ कहे सीधे जिला अस्पताल पहुंच गए। नरेंद्र ने हादसे की जानकारी न तो पुलिस प्रशासन को दी, न ही किसी और को।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

6 minutes ago
शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक स्‍थान रिक्‍त होने पर…

25 minutes ago
CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

अंबिकापुर: झारखंड के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम (60) पिछले 13 साल से अपने…

26 minutes ago
CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

रायपुर। पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को 8…

32 minutes ago
ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा नवचयनित राज्य…

35 minutes ago
CG : समय पर खाद, बीज और ऋण मिला तो बढ़ा किसान का आत्मविश्वास …

CG : समय पर खाद, बीज और ऋण मिला तो बढ़ा किसान का आत्मविश्वास …

रायपुर। समय पर खाद, उन्नत बीज और कृषि ऋण मिल जाए तो खेती आसान हो…

37 minutes ago