जीएसपी से निवेशकों को प्रदेश में ही की स्किल्ड मेनपावर उपलब्ध होगा: श्रीमती सिंधिया

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती सिंधिया ने की निर्माण की समीक्षा

भोपाल
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि ग्लोबल स्किल पार्क के प्रारंभ होने पर प्रदेश में आने वाले निवेशकों को उनके उद्योग के अनुरूप हुनरमंद युवा उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। श्रीमती सिंधिया नरेला संकरी स्थित निर्माणाधीन ग्लोबल स्किल पार्क की प्रगति की समीक्षा कर रही थी।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में रोजगार की असीम संभावनाएँ हैं, जरूरत बस स्किल को विकसित करने की है। भारत को विकसित देश बनाने में सबसे बड़ा योगदान कौशल विकास क्षेत्र का है। ग्लोबल स्किल पार्क में ऐसे पाठ्यक्रमों को शामिल किया जाएगा जो वर्तमान समय की आवश्यकता है। सॉफ्ट स्किल्स, एवियेशन से संबंधित कोर्स, कम्यूनिकेशन स्किल्स आदि पर फोकस किया जाएगा। श्रीमती सिंधिया ने विभिन्न उद्योगों, प्रतिष्ठानों से ग्लोबल स्किल्स पार्क में लैब स्थापित करने के संबंध में बात करने को कहा। यह जानकारी भी एकत्रित करने को कहा कि किस क्षेत्र में स्किल्ड मैनपावर की ज्यादा आवश्यकता है।

श्रीमती सिंधिया ने कहा कि जीएसपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें एनिमेशन गेमिंग, साइबर सक्यूरिटी, कोडिंग, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे एडवांस कोर्स शामिल किए जाएंगे। युवाओं को एआई, मशीन लर्निंग जैसी नई टेक्नॉलाजी के साथ जोड़ना होगा। श्रीमती सिंधिया ने पार्क के निर्माण कार्यों को समय-सीमा पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा मनु श्रीवास्तव, संचालक कौशल विकास हरजिन्दर सिंह सहित निर्माण कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…

34 seconds ago
राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…

3 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…

7 minutes ago
पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

जबलपुर  पड़ोसी के 8 वर्षीय बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में न्यायालय…

13 minutes ago
गैर-मुस्लिम से निकाह पर नई शर्त, वक्फ बोर्ड की अनुमति होगी अनिवार्य; जानें कहां लागू हुआ नियम

गैर-मुस्लिम से निकाह पर नई शर्त, वक्फ बोर्ड की अनुमति होगी अनिवार्य; जानें कहां लागू हुआ नियम

रायपुर  छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाह व्यवस्था में पारदर्शिता लिए एक नई पहल करने जा…

19 minutes ago
सिंहस्थ 2028 बनेगा ‘ग्रीन कुंभ’, उज्जैन में 114 किमी हरित कॉरिडोर होगा तैयार

सिंहस्थ 2028 बनेगा ‘ग्रीन कुंभ’, उज्जैन में 114 किमी हरित कॉरिडोर होगा तैयार

उज्जैन  सिंहस्थ-2028 को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की नई पहचान देने की दिशा में…

22 minutes ago