भोपाल
माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिम) की ओर से आयोजित दसवीं व बारहवीं कक्षा के आंतरिक मूल्यांकन व प्रायोगिक परीक्षाओं के अंकों में त्रुटि सुधार के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। मंडल के पास स्कूलों ने आनलाइन अंक भरे गए हैं, उसमें कई गलतियां पाई गई हैं। यही कारण है कि मंडल ने आदेश जारी कर आंतरिक मूल्यांकन व प्रायोगिक परीक्षाओं के अंकों में आनलाइन त्रुटि सुधार के लिए निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों ने कई विषयों में भरे गए गलत अंक को सुधार करने के स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी स्कूल ने किसी विद्यार्थी के गलत विषय में अंक भेज दिया है या किसी के रौल नंबर में गड़बड़ी है तो सुधारने का मौका दिया गया है। मंडल ने सभी प्राचार्यों व केंद्राध्यक्षों को तय समय के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न कराकर अंकों की आनलाइन प्रविष्टि कराकर संशोधन कराने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें, कि दसवीं व बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं नियमित विद्यार्थियों की 12 फरवरी से 25 मार्च तक चलेंगी। वहीं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कहा कि कई केंद्रों द्वारा उन्हें पत्र लिखकर आंतरिक मूल्यांकन के नंबर में गलत प्रविष्टि की शिकायत की गई है। जिसके बाद इन पत्रों के आधार पर एमपी एजुकेशन बोर्ड द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। इसीलिए एमपी बोर्ड द्वारा अलग प्रकार से मामलों में अलग-अलग स्तर के अधिकारियों को ऑनलाइन के अधिकार पर जाएंगे। ऑनलाइन प्रविष्टि की सारी प्रक्रिया 31 मार्च 2022 तक पूरी होनी अनिवार्य होगी।

दरअसल एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। हालांकि अभी इस मामले में स्थिति साफ नहीं है लेकिन मामला आंतरिक मूल्यांकन के अंक प्रविष्टि सहित प्रैक्टिकल परीक्षाओं के नंबरों पर आधारित है। जिसके बाद प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है।

जिन जिन केंद्रों में गड़बड़ी की शिकायत आई है और उन केंद्रों के अधिकारियों को अधिभार सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही 7 अंकों की एक बार फिर से दोबारा प्रविष्टि की जाएगी। इसके साथ ही अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया 31 मार्च तक निपटाने के आदेश दिए। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मई के महीने में रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। शिक्षकों द्वारा कॉपी मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *