मेरी माटी मेरा देश अभियान तहत निकाली गई तिरंगा रैली

विदिशा

14 एमपी बटालियन एनसीसी विदिशा के कमान अधिकारी के निर्देशानुसार आरवीएस शासकीय कन्या अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा के एनसीसी कैडेट्स ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया।
 कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता पांडेय ने देश की माटी की रक्षा के लिए एनसीसी, एनएसएस एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को शपथ दिलवाई। सभी ने पौधारोपण, पर्यावरण की सुरक्षा, शहीदों के सम्मान एवं देश को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ ली। इसके उपरांत महाविद्यालय से शिवाजी तिराहा तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से मेरी माटी मेरा देश अभियान के महत्त्व के बारे में आम जनो को जागरुक किया गया। मेरी माटी मेरा देश, मेरी माटी मेरी शान, मेरा देश मेरा अभिमान के नारे लगाते हुए, हाथों में तिरंगा लिए हुए कैडेट्स ने रैली में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्राचार्य डॉ. नीता पांडेय ने कहा कि हमें देश और पर्यावरण के प्रति जागरुक होना होगा एवं इनके प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा ने संपन्न करना होगा। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विनिता प्रजापति ने किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. सीमा चक्रवर्ती ने कार्यक्रम में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ इस रैली में शामिल हुए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

5 minutes ago
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

30 minutes ago
राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

 इंदौर मेघालय हाई कोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखने के एक दिन बाद…

34 minutes ago
छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना…

1 hour ago
उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम…

1 hour ago
ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

इंदौर / दौसा ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक निजी बस में टक्कर के बाद…

1 hour ago