हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हुई तिरंगा यात्रा-वॉकाथॉन

300 से अधिक प्रतिभागी हुए सम्मिलित

भोपाल 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मंगलवार को भोपाल में तिरंगा यात्रा–वॉकाथॉन का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे बोट क्लब से हुई, जिसका शुभारंभ मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडवेंचर) श्री एस. के. श्रीवास्तव ने किया।

यह उत्साहपूर्ण यात्रा मुख्यमंत्री निवास से होकर पुनः बोट क्लब पर समाप्त हुई। यात्रा में पारंपरिक भारतीय परिधान में सजे लगभग 9 कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् भोपाल तथा जंगल ट्रैकर संस्था सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर जुंबा और योगा के माध्यम से “फिट इंडिया” का संदेश दिया गया। 

देशभक्ति का संदेश देंगे बाइकर्स
"हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा बुधवार, 13 अगस्त को सुबह 7 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर से बाइकर्स तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसमें 100 से अधिक महिला और पुरुष बाइकर्स, पारंपरिक भारतीय परिधान में, हाथों में तिरंगा लिए राजधानी की सड़कों पर देशभक्ति का संदेश देंगे। यह रैली जेल रोड, शौर्य स्मारक, लिंक रोड, न्यू मार्केट, गौहर महल, रवीन्द्र भवन, राजभवन होते हुए पुनः कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर पहुंचेगी। इस अवसर पर सुपर बाइक्स भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: top-news

Recent Posts

CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 जुलाई को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित…

CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 जुलाई को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित…

दुर्ग । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त…

5 minutes ago
CG : रायपुर पुलिस ने शुरू किया ई-मालखाना 2.0 …

CG : रायपुर पुलिस ने शुरू किया ई-मालखाना 2.0 …

रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने जब्त संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की…

8 minutes ago
राजनांदगांव : जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का किया विरोध…

राजनांदगांव : जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का किया विरोध…

अंबागढ़ चौकी| दिल्ली के जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर हुई…

11 minutes ago
राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव : चौक व गौठान के पास नाली निर्माण अधूरा छोड़ा, हादसे होने की आशंका…

राजनांदगांव , जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत महरूम खुर्द में बड़ी लापरवाही सामने…

14 minutes ago
स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियों का विस्तार ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों तक हो : उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार

स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियों का विस्तार ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों तक हो : उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार

स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियों का विस्तार ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों तक हो : उच्च शिक्षा मंत्री…

16 minutes ago
राजनांदगांव : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त…

राजनांदगांव : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त…

राजनांदगांव| कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे…

20 minutes ago