तिरुपति : प्रसादम् में चर्बी की मिलावट से भोपाल में हिंदू संगठनों में आक्रोश, जगन रेड्डी का पुतला फूंका

भोपाल
 आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी देवस्थानम के लड्डू प्रसाद का विवाद अब भोपाल तक पहुंच गया है। यहां हिंदू संगठनों ने प्रसाद के लड्डू में पशुओं की चर्बी व मछली का तेल मिलाए जाने पर तीव्र आक्रोश जताते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अगुआई में संगठन के कार्यकर्ता टीटी नगर में प्लेटिनम प्लाजा स्थित आदर्श नवदुर्गा मंदिर के सामने एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का पुतला दहन किया।

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू में चर्बी और मछली का तेल मिले जाने से हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। जगन मोहन रेड्डी सरकार ने हिंदू धर्म को भ्रष्ट करने का प्रयास किया। उन्होंने हमारे भगवान के प्रसाद को अपवित्र कर उन्हें भोग लगाया है।

लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था तिरुपति मंदिर से जुड़ी हुई है। ऐसे में इस प्रकार का कृत्य घोर निंदनीय है। उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

सनातनियों का अपमान
वहीं ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने भी इस प्रकरण को लेकर आक्रोश जताया और कहा कि यह हम सनातनियों की धार्मिक आस्था पर बहुत बड़ा कुठाराघात है। यह निंदनीय और शर्मनाक है। इस तरह की घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए जो भी दोषी हैं, उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।

केंद्र से दखल का अनुरोध
महंत अनिलानंद महाराज ने भी तिरुपति मंदिर के लड्डू वाले प्रसाद में पशुओं की चर्बी मिलने पर नाराजगी जताई है। महंत ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को तत्काल निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई भी करें। केंद्र सरकार दखल देकर कड़ी कार्रवाई कराए। भगवान के प्रसाद और हिंदू धर्म के साथ इस प्रकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त…

CG : वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त…

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईकिसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी…

1 minute ago
CG : मानसून में बढ़ा गलघोंटू बीमारी का खतरा, पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील…

CG : मानसून में बढ़ा गलघोंटू बीमारी का खतरा, पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील…

पशुधन की सुरक्षा के लिए राज्यभर में सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश रायपुर ।…

15 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण…

CG : सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण…

ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने का बना प्रभावी अभियान रायपुर । सुशासन तिहार केवल…

19 minutes ago
CG : रायपुर में ट्रैफिक जवानों के लिए एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू…

CG : रायपुर में ट्रैफिक जवानों के लिए एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू…

रायपुर । भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक जवानों को राहत…

21 minutes ago
CG : बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर 4 हजार रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश…

CG : बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर 4 हजार रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश…

कोरबा । कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छुरी कला के बस स्टैंड स्थित भूमि…

28 minutes ago
CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

रायपुर । राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव चौक के पास शंकर नगर रोड पर शुक्रवार…

34 minutes ago