SIR के काम में जोश बढ़ाने के लिए BLO अधिकारियों को सफारी, लंच और मूवी टिकट का खास ऑफर; लिखित आदेश जारी

ग्वालियर
 विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर के काम में दिन-रात लगे बीएलओ पर इस समय सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यही कारण है कि इस अहम काम को बिना समय देखे पूरा करने में जुटे बूथ लेवल ऑफिसरों की चिंता अधिकारी भी कर रहे हैं। अच्छा काम करने वाले, मेहनत करने वाले बीएलओ को सम्मान दिया जा रहा है, खुद कलेक्टर रुचिका चौहान अपने चैंबर में बुलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर रही हैं।
काम में मेहनत कर रहे बीएलओ

शुक्रवार को लिखित आदेश भी जारी किया गया कि उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को सम्मान के साथ परिवार सहित सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें किले के लाइट एंड साउंड शो का सपरिवार टिकट, फिल्म का टिकट, जू का टिकट, बच्चों के लिए झूले सहित तानसेन रेसीडेंसी में सपरिवार रात्रि भोज दिया जाएगा। जिले में चल रहे एसआइआर (मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत सर्वप्रथम शत-प्रतिशत ईएफ डिजिटाइजेशन कराने वाले हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तीन–तीन बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही उन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रशस्ति-पत्र देने के साथ-साथ सपरिवार आकर्षक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया ने बताया कि शत प्रतिशत ईएफ डिजिटाइजेशन कराने वाले हर विधानसभा क्षेत्र के तीन–तीन बीएलओ को सुविधाएं दी जाएंगी।
इंदर सिंह ने किया शत प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज्ड

बीएलओ इंदर सिंह प्रजापति ग्वालियर जिले के ऐसे पहले बीएलओ हैं, जिन्होंने अपने मतदान केन्द्र से जुड़े शत प्रतिशत मतदाताओं के फार्म भरवाकर डिजिटाइज्ड कर दिए हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य में संलग्न ग्वालियर जिले के अन्य बीएलओ के लिये इंदर सिंह प्रेरणास्रोत बन गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने शुक्रवार को उन्हें कलेक्ट्रेट बुलाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें सपरिवार तानसेन रेसीडेंसी में रात्रि भोज के कूपन सौंपे। ग्वालियर जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 14-ग्वालियर ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम गणपतपुरा में एसआइआर का काम बीएलओ और शिक्षक इंदर सिंह प्रजापति को सौंपा गया था। उन्होंने अपनी कार्य कुशलता, मेहनत व लगन से यह काम समय से पहले पूरा कर दिखाया है।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

9 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

9 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

9 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

9 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

10 hours ago