प्रदेश के बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए भारत सरकार पोषण आहार की राशि को बढ़ाएगी केंद्र सरकार

भोपाल
प्रदेश के बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए भारत सरकार पोषण आहार की राशि बढ़ाने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार से भी सुझाव मांगा था। राज्य सरकार ने पोषण आहार की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया।

आठ से 12 रुपये तक खर्च
राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती, धात्री माताओं, अतिकम वजन के बच्चों को प्रति हितग्राही प्रतिदिन पूरक पोषण आहार दिया जाता है। वर्तमान में आठ से 12 रुपये तक प्रति बच्चे पर पोषण आहार के लिए खर्च किए जाते हैं। वर्तमान समय की मंहगाई को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने यह राशि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इसके बाद भारत सरकार पोषण आहार की राशि आठ रुपये बढ़ाकर 12 रुपये और 12 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये करने जा रही है।

50 प्रतिशत व्यय देता है केंद्र
बता दें कि पूरक पोषण आहार में व्यय की जाने वाली 50 प्रतिशत राशि भारत सरकार महिला बाल विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की बाल विकास परियोजनाओं में तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों को सांझा चूल्हा के माध्यम से सुबह का नाश्ता एवं दोपहर का भोजन पृथक पृथक मीनू अनुसार पूरक पोषण आहार के रूप में दिया जाता है।

संपर्क एप से होगी है आंगनबाड़ियों की मानिटरिंग
राज्य सरकार ने व्यवस्था में कसावट लाते हुए आंगनबाड़ियों की आनलाइन मानिटरिंग की व्यवस्था भी की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लेकर सहायिका संपर्क एप पर आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ फोटा लेकर अपलोड करते हैं। इसी तरह बच्चों को परोसा जाने वाले भोजन, पोषण आहार की भी फोटो संपर्क एप पर अपलोड की जाती है। इससे काफी हद तक व्यवस्था में पारदर्शिता आई है।

एक नजर में-
बाल विकास परियोजनाएं — 453
आंगनबाडी केंद्र– 84465
मिनी आंगनबाडी केंद्र -12670
आंगनबाड़ियों में पूरक पोषण आहार से लाभान्वित हितग्राही– 80.00 लाख

अभी यह है पोषण आहार
अप्रैल-2018 से पुनरीक्षित दर

6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चे – 8 रुपये प्रति बच्चा प्रतिदिन- 12-15 ग्राम प्रोटीन , 500 कैलोरी
अतिकम वजन के बच्चे (6 माह से 6 वर्ष तक) 12 रुपये प्रति बच्चा प्रतिदिन- 20-25 ग्राम प्रोटीन , 800 कैलोरी
गर्भवती माता,धात्री माता एवं किशोरी बालिका- 9.50 रुपये प्रति हितग्राही प्रतिदिन- 18-20 ग्राम प्रोटीन, 600 कैलोरी

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

6 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

6 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

6 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

6 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

7 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

7 hours ago