रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रतिष्ठित राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी विशेष घटना में निःस्वार्थ भाव से किसी जीवन को बचाने या गंभीर क्षति से संरक्षित करने का साहसिक कार्य किया हो.
पुरस्कार के लिए पात्रता में आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है. घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की होनी चाहिए. चयनित बच्चों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.
इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 20 दिसंबर 2025 तक संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं. पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है.
अंबिकापुर। विशेष न्यायाधीश एनआइए अंबिकापुर शक्ति सिंह राजपूत की अदालत में जशपुर जिले के मानव…
राजनांदगांव l राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2026-27 के तहत 72.29 लाख…
राजनांदगांव l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष व…
राजनांदगांव | पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जब्त नशीली चीजों…
राजनांदगांव | ग्राम पंचायत बांट गांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 पौधों में…
रायपुर। आरंग से लगे नगर पंचायत समोदा में भाजपा पार्षदों के कथित सामूहिक इस्तीफे से…