जानलेवा बनती जा रही प्रदेश की टोल रोड

भोपाल

प्रदेश के जिन सड़कों पर टोल नाले हैं, वे सड़कें लगातार खतरनाक होती जा रही है। हर दिन इन सड़कों पर सात लोगों की मौत हो रही है। जबकि 22 लोग हर दिन घायल हो रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा घातक जावरा से नयागांव की सड़क बन गई है। यहां पर पिछले तीन साल में 444 लोगों की मौत हुई है। जबकि भोपाल से देवास रोड इस मामले में दूसरे नंबर पर है।

इस सड़क पर 281 लोगों की मौत पिछले तीन साल में हो चुकी है, जबकि इस दौरान 1171 लोग इस सड़क पर हादसों में घायल हुए। प्रदेश में 96 सड़कों पर टोल नाके हैं। इन सड़कों पर पिछले तीन साल में सड़कों हादसों के आंकड़े चौकाने वाले हैं। इस दौरान इन सड़कों पर 6953 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सड़कों पर हादसों की संख्या 22 हजार 797 है, जबकि घायलों की संख्या 23 हजार 714 है। यानि हर दिन 22 लोग पिछले तीन साल से घायल हो रहे हैं और हर दिन सात लोगों की मौत हर दिन इन सड़कों पर हो रही है।

भोपाल-देवास, इंदौर-उज्जैन के बीच बरतें विशेष सावधानी
वर्ष 2020 से 2023 तक के जो आंकड़े सामने आए हैं उस पर गौर किया जाए तो जावरा से नयागांव वाले रास्ते पर बहुत सावधानी के साथ सफर करना होगा। इस सड़क पर इन अवधि में 1087 हादसे हुए जिसमें 444 लोगों की मौत हो चुकी है, 1193 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं लेबड़-जावरा रोड पर 862 हादसे हुए। जिसमें 725 लोग घायल हुए और 323 लोगों की मौत हुई। वहीं भोपाल से देवास रोड पर इस दौरान 988 हादसे हुए जिसमें 1171 लोग घायल हुए और 281 लोगों की मौत हुई। वहीं इंदौर-उज्जैन रोड भी कम घातक नहीं हैं। यहां पर 1597 सड़क हादसे हुए, जिनमें से 1345 लोग घायल हुए और 218 लोगों की मौत हो गई।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

16 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

16 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

17 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

17 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

17 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

17 hours ago