श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन कल अपने-अपने क्षेत्र में श्रीराम की आराधना में लीन रहेंगे नेता

भोपाल
अयोध्या में हो रहे श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर प्रभु श्रीराम की आराधना में लीन रहेंगे। वे मंदिर में ही श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या से श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह देखेंगे। पूरे प्रदेश में इसे आयोजन को उत्सव के रूप में देखा जा रहा है। जिसमें मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा के साथ सरकारी भवनों पर भी विद्युत सज्जा  की गई है।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी के माधव चौक पर स्थिति राममंदिर में सोमवार को पूजा अर्चना करेंगे। इसी तरह फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले के निवास के वनवटी के राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ के राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसी तरह मंत्री विश्वास सारंग भोपाल के छोला स्थित हनुमान मंदिर में रहेंगे। मंत्री सम्पत्यिा उईके मंडला में तीन हजार लोगों के साथ सुंदरकांड करेंगी। वे यहां के पड़ाव क्षेत्र के राम मंदिर में रहेंगी। दोपहर तीन बजे सूरज कुंड में महाआरती भी आयोजित होगी। वहीं कृष्णा गौर भोपाल के आनंद नगर के राम मंदिर में रहेंगी। इसी तरह मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बरेली के राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

सांसद भी रहेंगे अपने क्षेत्रों में
शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह अमरकंटक में रहेंगी। भोपाल की सासंद प्रज्ञा ठाकुर बिरला मंदिर, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी देवास स्थित माता की टेकरी पर मौजूद रहेंगे। सागर के सांसद राज बहादुर सिंह बड़ाबाजार सागर के राम मंदिर में रहेंगे। इसी तरह सांसद सुमित्रा वाल्मिकी जीसीएफ जबलपुर स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। खंडवा सांसद दादाजी धुनीवाले मंदिर में रहेंगे। राजगढ़ सांसद रोडमल नागर पचौर के राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगें। बालाघाट सांसद ढाल सिंह बिसेन मठ मंदिर सिवनी में रहेंगे। रतलाम-झाबुआ के सांसद गुमान सिंह डामोर झाबुआ के राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। वहीं भगवान दास सबनानी करुणाधाम मंदिर भोपाल और प्रदेश भाजपा के कार्यालय मंत्री राघवेंद्र सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित शिवमंदिर में अखंड रामायण में शामिल रहेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…

4 hours ago
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…

4 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…

4 hours ago
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

रायपुर      केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

4 hours ago
मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…

4 hours ago
प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…

5 hours ago