लैंड टाइटलिंग बिल पर विभागों की कछुआ चाल, अब राजस्व विभाग के पास है अटका

भोपाल

वर्ष 2021 में तैयार मध्यप्रदेश लैंड टाइटलिंग बिल पर सरकार कछुआ चाल से चल रही है। विधि विभाग की आपत्ति के बाद इसका नाम बदला गया इसमें एक साल लग गया और नाम बदलने के बाद पिछले सितंबर माह से यह राजस्व विभाग के पास अटका हुआ है। विभाग अब तक इसे लागू करने के लिए आगे की कार्यवाही नहीं कर पाया है।

मध्यप्रदेश में जमीन के स्वामित्व को लेकर होंने वाले विवादों को खत्म करने मध्यप्रदेश लैंड टाइटलिंग बिल 2021 तैयार किया गया था।  भूमि सुधार आयोग ने इसका अंग्रेजी प्रारुप तैयार कर 2021 में राज्य सरकार के पास भेजा था। इसके नाम पर विधि विभाग ने आपत्ति दर्ज कराई। इसका नाम सुधारने के लिए सुझाव दिया। इसके बाद भूमि सुधार आयोग ने इसका नाम बदलकर मध्यप्रदेश स्थावर सम्पत्ति स्वामित्वाधिकार विधेयक 2022 के रुप में चार सितंबर 2022 राजस्व विभाग को उपलब्ध कराया है।

इतने  समय इसे राजस्व विभाग  के पास भेजे हो गए है। विधानसभा चुनाव इस बार होंने है और इस विधानसभा का यह आखिरी मानसून सत्र है। राजस्व विभाग अब तक इस विधेयक को चर्चा के लिए विधानसभा में पेश करने के लिए नही भेज पाया है। इसके चलते इस सरकार में इसके लागू होंने की संभावनाएं न के बराबर रह गई है। राजस्व विभाग को इस विधेयक का हिंदु अनुवाद भी तैयार कर भेजा जा चुका है।  जब विधेयक विधानसभा में पारित होगा उसके बाद इसके लिए नियम बनाने होंगे।

क्या होगा विधेयक के लागू होने पर मिलेगा टाइटिल
मध्यप्रदेश में अभी अचल सम्पत्ति के विवादों में एक ही सम्पत्ति कई लोगों को बिकने की समस्याएं सामने आती रहती है। कई बाद एक ही संपत्ति के कई दावेदार भी खातों में दर्ज हो जाते है। कब्जा एक ही का रहता है। इन विवादों को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने हर जमीन का एक टाइटिल देने की कवायद शुरू की है। खसरे में दर्ज हर जमीन के टुकड़े का अलग टाइटिल दर्ज होगा। उसमें मालिकाना हक उस व्यक्ति के नाम से दर्ज होगा। उस जमीन पर लिए गए कर्ज, उस पर दी गई जमानत, गिरवी रखे जाने,  पट्टे पर दिए जाने, किरायेदारी से उठाई गई सम्पत्ति की जानकारी भी दर्ज रहेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…

23 minutes ago
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…

28 minutes ago
इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…

32 minutes ago
पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र मध्यप्रदेश की औद्योगिक…

33 minutes ago
पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

भोपाल आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने तथा…

38 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

43 minutes ago