विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के साथ बेहतर भविष्य की ओर

विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के साथ बेहतर भविष्य की ओर

संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में पहले आओ-पहले पाओं आधार पर मिलेगा प्रवेश

भोपाल

संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क ने 2024 सत्र के लिए एक वर्षीय एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रारंभ हो गए हैं । सीमित सीटों के साथ 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति पर चल रही इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 है। छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए कौशल प्राप्त कर सकते हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट 98% है।

पाठ्यक्रम और सुविधाएं

यहां एडवांस्ड ऑटोमोटिव, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेकाट्रॉनिक्स, और प्रिसीजन इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है। छात्रों को ठहरने की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा, एडवांस्ड नेटवर्किंग और सिस्टम्स एडमिनिस्ट्रेशन और एयर-कंडीशनिंग व रेफ्रिजरेशन जैसे क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ग्लोबल स्किल्स पार्क के पूर्व छात्रों के शानदार रिकॉर्ड ने इसे एक अग्रणी संस्थान बना दिया है। यहां से प्रशिक्षित छात्रों को न केवल भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। एडवांस्ड मोबाइल डिवाइस और IoT टेक्नोलॉजी जैसे पाठ्यक्रम, आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए है

आवेदक जीएसपी की साइट admission.gsp@mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैंआवेदक अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9713992665, 9093346258, 9981919733 पर कॉल कर सकते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

10 minutes ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

20 minutes ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

24 minutes ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

40 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

40 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

भोपाल  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार…

50 minutes ago