दर्दनाक हादसा: दो ट्रको की आपस में जबरदस्त भिड़ंत के चलते लगी आग, 3 लोगों की मौत

रीवा
शनिवार के देर शाम तकरीबन 5 दुआरी बाईपास के समीप दो ट्रको की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज की दोनों ट्रक आपस में न केवल चिपक गए बल्कि दोनों में आग लग गई। जिसके कारण दोनों ट्रकों में सवार चालक परिचालक जिंदा जल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां क्रेन की सहायता से दोनों ट्रकों को अलग कराया वहीं फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। उक्त दुर्घटना में जहां चार लोग जिंदा जल गए हैं। वही पुलिस अभी रेस्क्यू चला कर अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए रीवा रेंज के डीआईजी साकेत पांडे ने बताया कि शनिवार की शाम 5 दुआरी बाईपास के समीप दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई। जिसके कारण दोनों ट्रैकों में आग भड़क गई थी और ट्रक में सवार लोग जिंदा जल गए।

अब तक एक ट्रक से 3 डेड बॉडी तथा एक ट्रक से एक डेड बॉडी को रेस्क्यू किया गया है। जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि रीवा से जेपी की ओर जा रहे ट्रक में जहां चुन्नी चोकर लोड था वही जेपी से रीवा की ओर आ रहा है ट्रक में राखड़ भरा हुआ था। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

क्रेन से किया गया अलग
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों में मौके पर क्रेन को बुलाकर दोनों ट्रक को न केवल पहले अलग कराया बल्कि फायर ब्रिगेड की सहायता से उसे पर लगी हुई आग को बुझाया है। उक्त हास्य के बाद नेशनल हाईवे 30 पर तकरीबन 4 किमी लंबा जाम लग गया। 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मौके पर से चार लोगों के शव को बराबद कर लिया गया है लेकिन शव पूरी तरह से जल गए हैं। जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना पाकर मौके पर जहां कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल एसडीएम सही तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे।वहीं पुलिस विभाग की ओर से डीआईजी साकेत पांडे ने मोर्चा संभाल रखा था। घटना शहर के चोरहटा थाने की बताई गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

8 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

8 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

8 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

8 hours ago