देवास में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मृत, तीन घायल

देवास
इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर अगेरा फाटा में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद एक कार कई पलटी खा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। कार सवार परिवार चौबाराधीरा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बागली लौट रहा था। सीएनजी डलवाने के लिए कार को बागली की तरफ न लाते हुए भोपाल की ओर ले गए थे, वहां हादसा हो गया।

हादसे में एक की मौत, 3 घायल
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात को हुआ। कार एमपी09सीडब्ल्यू7344 को किसी वाहन ने टक्कर मारी। हादसे की सूचना डायल-112 के माध्यम से मिलने के बाद प्रधान आरक्षक सुशील भटूरकर व पायलेट नवीन मालवीय मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सोनकच्छ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टर रामराज ने जांच करने के बाद बागली निवासी मीना पति सुरेश राठौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं ललिताबाई पति सुरेश राठौर को प्राथमिक उपचार के बाद देवास रेफर कर दिया गया। अन्य घायल सुरेश पिता रामचंद्र राठौर निवासी बागली, श्यामलाल पिता हजारीलाल निवासी बड़ी चुरलाय का प्राथमिक उपचार किया।
 
परिवार में पसरा मातम
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक व घायलों के स्वजन एवं क्षेत्र के रिश्तेदार भी सिविल अस्पताल पहुंचे। मीना की मौत की खबर सुनने के बाद माहौल गमगीन हो गया, देर रात तक रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहा। मामले में सोनकच्छ पुलिस ने मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम कर मीना का शव स्वजनों को सौंपा गया। शार्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट होने से मौत होना सामने आया है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार जल संरक्षण, मछली पालन और…

40 minutes ago
खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने…

42 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट ने CBI की FIR-चार्जशीट रद्द की, कारोबारी विवाद में क्रिमिनल केस को बताया न्यायिक दुरुपयोग

सुप्रीम कोर्ट ने CBI की FIR-चार्जशीट रद्द की, कारोबारी विवाद में क्रिमिनल केस को बताया न्यायिक दुरुपयोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के कारोबारी विजय कुमार केला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.…

1 hour ago
मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, 5 साल में ₹21,485 करोड़ खर्च; स्वास्थ्य और किसानों पर खास फोकस

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, 5 साल में ₹21,485 करोड़ खर्च; स्वास्थ्य और किसानों पर खास फोकस

भोपाल  जनता की सहूलियत के कामों पर सरकार 21 हजार 485 करोड़ रुपए खर्च करेगी।…

1 hour ago
जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव जैन

जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव जैन

जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य…

1 hour ago
बुरहानपुर में आंधी-बारिश से तबाह केला फसल, CM मोहन यादव ने तय की मुआवजा राशि

बुरहानपुर में आंधी-बारिश से तबाह केला फसल, CM मोहन यादव ने तय की मुआवजा राशि

बुरहानपुर   तेज आंधी और बेमौसम के कारण बुरहानपुर जिले में केले की फसलों को भारी…

1 hour ago