मिट्टी के गणेश निर्माण एवं विभागीय प्रतिकृतियों की प्रशिक्षण कार्यशाला 4 सितम्बर को

मिट्टी के गणेश निर्माण एवं विभागीय प्रतिकृतियों की प्रशिक्षण कार्यशाला 4 सितम्बर को

“मेरी माटी के गणेश’’

भोपाल

संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा मिट्टी के गणेश निर्माण एवं विभागीय प्रतिकृतियों की प्रशिक्षण कार्यशाला 4 सितम्बर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी।

कार्यशाला में भाग लेने के लिये विभागीय वेबसाइट https://archaeology.mp.gov.in से पंजीयन फार्म डाउनलोड कर अपना फार्म भरकर ई-मेल mparcharology@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अलावा विभाग में ऑफलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश की विपुल पुरासम्पदा की सुरक्षा, रख-रखाव एवं इसके प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पुरातत्व संचालनालय द्वारा प्रदेश में बिखरी उत्कृष्ट एवं पुरातत्वीय दृष्टि से महत्वपूर्ण कलाकृतियों को संग्रहालयों में संरक्षित किया गया है। इन्हीं कलाकृतियों में से उत्कृष्ट श्रेणी की विलक्षण एवं अद्भुत प्राचीन प्रतिमाओं की प्रतिकृतियों का निर्माण कराया जाता है, जिन्हें लागत मूल्य पर प्रचार-प्रसार के लिये जन-सामान्य को विक्रय किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 4 सितम्बर को संचालनालय पुरातत्व, बाणगंगा मार्ग, भोपाल में जन-सामान्य के लिये “मेरी माटी के गणेश’’ शीर्षक से कार्यक्रम के अंतर्गत मिट्टी के गणेश निर्माण एवं विभागीय प्रतिकृतियों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

प्रतिभागी निर्माण की गई एक गणेश प्रतिमा को अपने साथ भी ले जा सकेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यशाला नि:शुल्क रहेगी। प्रतिभागियों को संचालनालय की तरफ से प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे। प्रभारी अधिकारी मॉडलिंग पुरातत्व आशुतोष उपरीत ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन प्रतिभागियों को विभागीय प्रतिकृति निर्माण से संबंधित जानकारी एवं पुरातत्वीय धरोहरों के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिये कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: ganesh

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

5 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

6 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

6 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

6 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

7 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

7 hours ago