प्रदेश में डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

भोपाल

 पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापे के बाद लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। विधानसभा में कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उधर, सरकार ने रविवार को डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

इसमें विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के प्रभारी महानिदेशक जयदीप प्रसाद को हटाकर उनकी जगह एडीजी गुप्तवार्ता योगेश देशमुख को पदस्थ किया है। देशमुख साफ-सुथरी छवि के अधिकारी माने जाते हैं।

जयदीप प्रसाद को एडीजी, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एससीआरबी) बनाया गया है। वहीं, एडीजी गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी ए साई मनोहर को दी गई है। उनके पास एडीजी सायबर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

साकेत पांडेय को हटाया

मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी राकेश गुप्ता को संचालक खेल बनाया गया है। राज्य शासन ने मऊगंज में पुलिस पर हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को हटाने के बाद रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडेय को भी हटा दिया।

उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। वहीं, एक जनवरी से रिक्त रीवा आईजी के पद पर सचिव गृह गौरव राजपूत और डीआईजी पद पर राजेश सिंह को पदस्थ किया है। राजपूत की लंबे समय से मैदानी पदस्थापना की चर्चा थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…

1 minute ago
CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…

9 minutes ago
राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

6712 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार…

11 minutes ago
राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर…

16 minutes ago
राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती राजनांदगांव । जिला…

20 minutes ago
CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

दुर्ग। राज्य में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की…

21 minutes ago