जनजातीय विद्यार्थियों ने मंच से दिया शिक्षा और जागरुकता का संदेश

दो दिवसीय राज्यस्तरीय ई.एम.आर.एस. सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम का समापन
बावड़िया कला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (गुरुकुलम) में प्रदेश के 250 विद्यार्थी और 30 से अधिक शिक्षक हुए शामिल

भोपाल

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस.) के वार्षिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव का दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम का समापन हुआ। बावड़िया कला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (गुरुकुलम) में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 63 ई.एम.आर.एस. के लगभग 250 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया। दूसरे दिन प्रदेश के 30 से अधिक शिक्षकों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत में विभिन्न गायन एवं वादन प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, शिक्षा का महत्व और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित नाटकों की प्रस्तुतियां दीं। राज्यस्तर पर चयनित होने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिये राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें इनकी प्रतिभा को निखारा जाएगा। चयनित विद्यार्थी और शिक्षक 3 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर जनजातीय कार्य विभाग के संभागीय उपायुक्त नरोत्तम सिंह बरकड़े और सहायक आयुक्त सुधीर श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति-चिन्ह दिये। इस अवसर पर संगीत निर्माता-निर्देशक उमेश तरकशवार और डॉ. वीनस बतौर निर्णायक व अन्य मार्गदर्शक उपस्थित थे।

इन विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर देंगे प्रस्तुति – शास्त्रीय गायन, जनजातीय लोककथा वाचन, समूह नृत्य, समूह गान, वादन, एकल गायन, नाटक, एकल नृत्य, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, स्पेल-बी, वाद-विवाद, वाचन, सृजनात्मक लेखन, प्रश्नोत्तरी आदि।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

10 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

10 hours ago